वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद देश में सियासी तूफान उठने लगा है। अमेरिकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से न्यूयॉर्क ले गई है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वेनेजुएला की कमान अब कौन संभालेगा। वेनेजुएला की शीर्ष अदालत ने इसका समाधान ढूंढ निकाला है।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज।
वेनेजुएला की शीर्ष अदालत ने दिया अहम फैसला
अमेरिकी हमले के बाद मादुरो को ले गए न्यूयॉर्क
वेनेजुएला। स्टार समाचार वेब
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद देश में सियासी तूफान उठने लगा है। अमेरिकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से न्यूयॉर्क ले गई है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वेनेजुएला की कमान अब कौन संभालेगा। वेनेजुएला की शीर्ष अदालत ने इसका समाधान ढूंढ निकाला है। शीर्ष अदालत ने उपराष्ट्रपति को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है। देश में हालात सामान्य होने तक वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज सत्ता संभाल सकती हैं। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा- देश में प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की व्यापक रक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला के बोलिवेरियन गणराज्य के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगी।हालांकि दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने ही डेल्सी रोड्रिग्ज को राष्ट्रपति का चेहरा चुना है।
डेल्सी ने पद संभालने की भरी हामी
वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के लिए डेल्सी रोड्रिग्ज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की भी पहली पसंद हैं। डेल्सी 2018 से वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति हैं। वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था समेत खुफिया सर्विस डेल्सी के ही देखरेख में काम करता है। अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से फोन पर काफी देर की बातचीत के बाद डेल्सी ने राष्ट्रपति पद संभालने के लिए हामी भर दी है।
हथकड़ी में मादुरो को लाया गया अमेरिका

इधर, मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को आधी रात अमेरिका लाया गया। अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच मादुरो को प्लेन से उतारा गया। वे नीले रंग की जैकेट में थे, उनके हाथों में हथकड़ी थी। इस दौरान वे लंगड़ाते हुए दिखे। न्यूयॉर्क लाने के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को बेस पर बने हैंगर में रखा गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद मादुरो को न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन ले जाया गया, जहां की कानूनी कार्यवाही की गई। कानूनी कार्यवाही के बाद में मादुरो को ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। अगले हफ्ते मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में उन पर ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।
ट्रंप ने पोस्ट की मादुरो की तस्वीर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर मादुरो की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में मादुरो ने ग्रे रंग का नाइकी स्वेटसूट पहना हुआ है। हथकड़ी लगे हाथों में वे पानी की एक बोतल पकड़े हुए हैं। आंखों पर काली पट्टी बंधी है, जबकि कान में हेडफोन लगे हुए हैं।
गिरफ्तारी के बादव्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन
वेनेजुएला में एयरस्ट्राइक और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उनके समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेनेजुएला के नेता मादुरो का बचाव करते हुए संघीय आरोपों में उनकी गिरफ्तारी को लेकर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा-मैं मादुरो को रिहा करना चाहता हूं, जबकि अन्य ने तर्क दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास एक संप्रभु राष्ट्र के नेता के रूप में वर्णित व्यक्ति को गिरफ्तार करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका पर दूसरे देशों में हस्तक्षेप के लिए साम्राज्यवादी सोच का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।
मादुरो की गिरफ्तारी पर भड़के जोहरान मामदानी
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी ने वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुझे आज सुबह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने और न्यूयॉर्क शहर में संघीय हिरासत में उनकी कैद के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि किसी संप्रभु राष्ट्र पर एकतरफा हमला युद्ध की कार्रवाई है और संघीय एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। न्यूयॉर्क के मेयर ने कहा- सत्ता परिवर्तन की ये खुली कोशिश न केवल विदेशियों को प्रभावित करता है, बल्कि न्यूयॉर्क वासियों को भी सीधे तौर पर प्रभावित करता है, जिनमें हजारों वेनेजुएलावासी शामिल हैं जो इस शहर को अपना घर मानते हैं। मेरी प्राथमिकता उनकी और न्यूयॉर्क के लोगों की सुरक्षा है और मेरा प्रशासन स्थिति पर नजर रख रखा है और जरूरी दिशा निर्देश जारी करेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।