शिरडी के साईं बाबा मंदिर में अब भक्तों के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ 

देश-विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साईं बाबा मंदिर में पहुंचते हैं। भारी भीड़ और दर्शन में लगने वाले समय को देखते हुए प्रबंधन ने एक अहम फैसला लिया है। अब साईं मंदिर में दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ब्रेक दर्शनह्णकी शुरुआत की जा रही है।

By: Arvind Mishra

Jun 26, 20251 hour ago

view1

view0

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में अब भक्तों के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ 

वीआईपी के साथ आम श्रद्धालुओं को भी मिलेगा फायदा

मुंबई। स्टार समाचार वेब

देश-विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साईं बाबा मंदिर में पहुंचते हैं। भारी भीड़ और दर्शन में लगने वाले समय को देखते हुए प्रबंधन ने एक अहम फैसला लिया है। अब साईं मंदिर में दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ब्रेक दर्शनह्णकी शुरुआत की जा रही है। नए नियम के तहत वीआईपी और वीवीआईपी श्रेणी के भक्तों के लिए तय समय पर दर्शन की सुविधा दी जाएगी, जिससे जनरल दर्शन लाइन में लगे श्रद्धालुओं को बार-बार रोका न जाए। दरअसल, साईं बाबा संस्थान ने फैसला लिया है कि भीड़ के बीच एक सही व्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक दर्शन शुरू किया जाएगा। इसमें वीआईपी और वीवीआईपी के लिए दर्शन की सुविधा का समय तय किया गया है। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के वर्तमान सीईओ गोरक्ष गाडीलकर ने फैसले की जानकारी दी।

दो-तीन घंटे तक करते हैं इंतजार

सीईओ गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों में वीआईपी और वीवीआईपी भक्त भी रहते हैं। वीआईपी साईं भक्तों के लिए भी दर्शन की व्यवस्था दिनभर रहती है। वीआईपी दर्शन के समय जनरल दर्शन वाले भक्तों की लाइन को रोकना पड़ा है। ये भक्त दो-तीन घंटे तक इंतजार करते रहते हैं, जिससे उन्हें दर्शन सही से नहीं हो पाते हैं। वीआईपी भक्त भी सही से दर्शन नहीं कर पाते हैं।

ब्रेक दर्शन से छूट रहेगी

सीईओ ने कहा-फिलहाल वीआईपी भक्तों के लिए ब्रेक दर्शन की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया गया है। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दोपहर में ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक और रात को 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक वीआईपी भक्त दर्शन कर सकेंगे। जनरल दर्शन लाइन इस दौरान जारी रहेगी। वीवीआईपी और दान करने वाले भक्तों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। इन भक्तों को ब्रेक दर्शन से छूट रहेगी।

सबको फायदा

गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि भक्तों की मांग थी कि जनरल दर्शन लाइन में 2-3 घंटे इंतजार करते हैं और फिर भी दर्शन सही से नहीं होते हैं। ये नहीं होना चाहिए। ब्रेक दर्शन के फैसले से जनरल लाइन में लगने वाले और वीआईपी भक्तों को भी फायदा मिलेगा।

ब्रेक दर्शन के लिए तय समय

- सुबह: 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
- दोपहर: 2:30 बजे से 3:30 बजे तक
- रात: 8:00 बजे से 8:30 बजे तक
  
COMMENTS (0)

RELATED POST

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ISS पर पहुंचे: अंतरिक्ष में रचा इतिहास

1

0

शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं। शुभांशु ISS पर पहुंचने वाले पहले और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। जानें इस ऐतिहासिक पल की पूरी खबर।

Loading...

Jun 26, 2025just now

दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स की कोई योजना नहीं: गडकरी  

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स की अटकलों पर विराम लगा दिया हे। गडकरी ने X पर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'  एक पोस्ट के माध्यम से दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स लिए जाने की खबरों को गलत बताया।

Loading...

Jun 26, 2025just now

अहमदाबाद प्लेन क्रैश...ब्लैक बॉक्स से मिला अहम डेटा,अब सामने आएगा सच

हादसे में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ये दोनों ही क्रैश में क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसलिए, डेटा निकाल पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, अब एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार ने कहा-सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इन प्रयासों का लक्ष्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है।

Loading...

Jun 26, 2025just now

संविधान सर्वोच्च...संसद के पास संशोधन की शक्ति पर संविधान के मूल ढांचे को नहीं बदल सकती    

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि हमेशा इस पर चर्चा होती है कि लोकतंत्र का कौन सा अंग सर्वोच्च है-  कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका। हालांकि कई लोग कहते और मानते हैं कि संसद सर्वोच्च है, लेकिन मेरे हिसाब से भारत का संविधान सर्वोच्च है। 

Loading...

Jun 26, 2025just now

अंतरिक्ष से शुभांशु बोले- नमस्कार! एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं...

शुभांशु शुक्ला सहित चारों अंतरिक्ष यात्री आज शाम 4:30 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे। इससे पहले इस मिशन के क्रू ने स्पेसक्राफ्ट लाइव बातचीत की। अंतरिक्ष से अपने पहले कॉल में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार के प्रक्षेपण के अनुभव को याद किया।

Loading...

Jun 26, 202518 minutes ago