कटे हुए सिर घटना का बदला लेने के लिए मालकानगिरी जिले के कोरूकोंडा ब्लॉक के एमवी-26 गांव में तनाव बरकरार है। गांव में 50 से अधिक घरों में आग लगाकर लूटपाट की गई थी। हजारों आदिवासी एकजुट होकर पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया। भारी पुलिस बल, डीवीएफ और बीएसएफ जवानों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा को रोका नहीं जा सका।

मालकानगिरी जिले के कोरूकोंडा ब्लॉक के एमवी-26 गांव में तनाव बरकरार है।
भुवनेश्वर। स्टार समाचार वेब
कटे हुए सिर घटना का बदला लेने के लिए मालकानगिरी जिले के कोरूकोंडा ब्लॉक के एमवी-26 गांव में तनाव बरकरार है। गांव में 50 से अधिक घरों में आग लगाकर लूटपाट की गई थी। हजारों आदिवासी एकजुट होकर पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया। भारी पुलिस बल, डीवीएफ और बीएसएफ जवानों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा को रोका नहीं जा सका। जिले में आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदाय आमने-सामने हैं। हिंसा फैलने की आशंका में सभी थानों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का आदेश दिया गया है। स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
देर शाम को पुलिस डीजीपी वाईबी खुरानिया मालकानगिरी पहुंचे और हालात की समीक्षा की। उनके साथ एडीजी संजीव पंडा, इंटेलिजेंस डीआइजी अखिलेश्वर सिंह और दक्षिण-पश्चिम रेंज डीआइजी केवी सिंह भी मौजूद रहे। मीटिंग में हिंसा को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकने पर जोर दिया गया।
महिला की निर्मम हत्या
तीन दिनों से लापता राखालगुड़ा गांव की आदिवासी महिला लाके पाड़ियामी का सिरविहीन शव 4 तारीख को मिलने के बाद स्थिति विस्फोटक हो गई। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। इसके विरोध में दो दिनों से प्रदर्शन और बैठकें चल रही थीं।
डीजीपी की समीक्षा
आदिवासी लोगों ने बंगाली भाषी गांव एमवी-26 पर हमला किए थे और पुलिस मौजूद होने के बावजूद 50 से अधिक घर जला दिए थे। पुलिस को लगा था कि हालात अब शांत हो जाएंगे, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। सुबह 10 हजार आदिवासी एमवी-26 को चारों ओर से घेरकर लिए। गांव खाली था और लोग अपने घर छोड़कर अज्ञात स्थानों पर छिपे हुए थे।
गैर-आदिवासी गांवों में दहशत
हिंसा के बाद आस-पास के बंगाली भाषी गांवों में डर का माहौल है। सुबह एमवी-3 गांव में बंगीय समाज की बड़ी बैठक हुई। हजारों लोग इकट्ठा हुए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विशाल रैली निकालकर लोग जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अस्थिरता पैदा कर रहे हैं और 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही एमवी-26 गांववासियों को मुआवजा और लाके पाड़ियामी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फुल-टाइम CEO की तलाश तेज कर दी है। देशभर से आए 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर बयान देते हुए लखनऊ की टीडीपीएल (TDPL) कंपनी पर सवाल उठाए और विपक्ष पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।
15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से घर-घर तिरंगा लहराने और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर साइबर अपराधों और निजी जानकारी के खुलासे के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने तीनों मंत्रालयों से अभ्यावेदन पर विचार करने को कहा है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों को जापान के रेंकोजी मंदिर से भारत लाने के लिए उनकी बेटी अनीता बी. फाफ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
भारत की संसदीय समिति ने निजी अस्पतालों के सामान्य कमरे का किराया थ्री-स्टार होटल के बराबर करने की सिफारिश की है। जानिए क्या हैं इसके मायने।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले चंडीगढ़ पुलिस के आॅपरेशंस सेल ने एक बड़ी आतंकी और आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अत्याधुनिक हथियारों के साथ हरियाणा के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय (19), रोहित (18) और देव (18) के रूप में हुई है, जो जींद (हरियाणा) के रहने वाले हैं।
देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मानसूनी आफत ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे जलमग्न हो चुके हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
पश्चिम बंगाल में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित ट्रिब्यूनल के कामकाज की समीक्षा का समय आ गया है।