प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर पहुंचे। राज्य में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद यह उनका पहला दौरा है। प्रधानमंत्री मणिपुर में पहले चुराचांदपुर गए। यह कुकी बहुल इलाका है और हिंसा के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था।

हिंसा से विस्थापित परिवार के लोगों से मिलते पीएम मोदी।

इंफाल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वे 71,850 करोड़ से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम ने अपने दौरे की शुरुआत मिजोरम से की। इनके अलावा पीएम ने मणिपुर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह और कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर पहुंचे। राज्य में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद यह उनका पहला दौरा है। प्रधानमंत्री मणिपुर में पहले चुराचांदपुर गए। यह कुकी बहुल इलाका है और हिंसा के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था। पीएम मोदी 1988 में राजीव गांधी के बाद चुराचांदपुर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर की यह धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है। मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूं।
पीएम ने कहा- मैं जीवन में इस क्षण को नहीं भूल सकता। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है दो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने वाली है। सरकार का पूरा प्रयास रहा है कि राज्य को विकास के काम में लगातार आगे ले जाए।
पीएम ने कहा- मणिपुर आशा और उम्मीद की भूमि है। दुर्भाग्य से, हिंसा से इस शानदार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। कुछ समय पहले, मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला। उनसे मिलने के बाद, मैं कह सकता हूं कि उम्मीद और विश्वास की नई सुबह मणिपुर में दस्तक दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मणिपुर के सभी संगठनों से अपील है कि शांति का रास्ता अपनाए, अपने बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करें। मैं वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार आपके साथ है। मणिपुर के लोगों के साथ है। यहां के लोगों की जिंदगी को वापस पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बेघरों के लिए 7000 घर बनाए गए हैं। 3000 हजार करोड़ का विशेष पैकेज बनाया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा- बीते 11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में अनेक संघर्ष समाप्त हुए हैं। लोगों ने शांति का रास्ता चुना, विकास कार्य हुए हैं। ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जो संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति के लिए किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने रैली में कहा- मणिपुर के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं। मणिपुर इंटरनेशनल बॉर्डर से सटा राज्य है। यहां अच्छी सड़कें न होने से परेशानी आती हैं, जो मैं अच्छी तरह से समझता हूं। 2014 के बाद से यहां कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने रेल बजट दो गुना बढ़ाया है। यहां गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाने पर जोर है। 3700 करोड़ राज्य पर खर्च किए गए हैं। 8700 करोड़ से नए हाईवे बनाने का काम चल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।