प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मठ पहुंचे। जहां उन्होंने लक्ष गीता पाठन में भाग लिया। प्मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रोड शो किया। वहीं, संबोधन के दौरान दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की चेतावनी देते हुए कहा- ये नया भारत है किसी के सामने झुकता नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मठ पहुंचे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मठ पहुंचे। जहां उन्होंने लक्ष गीता पाठन में भाग लिया। प्मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रोड शो किया। वहीं, संबोधन के दौरान दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की चेतावनी देते हुए कहा- ये नया भारत है किसी के सामने झुकता नहीं है। पीएम ने कहा-श्री कृष्ण ने युद्ध की भूमि पर गीता का संदेश दिया था और भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति-सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी जरूरी है। हम लाल किले की प्राचीर से श्रीकृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं। उसी प्राचीर से हम मिशन सुदर्शन चक्र का भी उद्घोष करते है। देश-दुनिया ने आॅपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में हमारा संकल्प देखा ह। हम शांति स्थापित करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं।
उडुपी सुशासन की कर्मभूमि
प्रधानमंत्री ने कहा- उडुपी आना मेरे लिए खास इसलिए भी है, क्योंकि उडुपी जनसंघ और भाजपा के सुशासन मॉडल की कर्मभूमि रही है। 1968 में, उडुपी के लोगों ने हमारे जनसंघ के वीएस आचार्य को यहां के नगरपालिका परिषद में जिताया था। आज हम देशभर में जो स्वच्छता अभियान देख रहे हैं, उसे उडुपी ने पांच दशक पहले अपनाया था।
ऊर्जा अध्यात्म की शक्ति भी
मोदी ने कहा-हमारे समाज में मंत्रों, गीता के श्लोकों का पाठ शताब्दियों से हो रहा है पर जब एक लाख कंठ एक स्वर में इन श्लोकों का ऐसा उच्चारण करते हैं, तो ऐसी ऊर्जा निकलती है, जो हमारे मन, मस्तिष्क को एक नया स्पंदन, नई शक्ति देती ह। यही ऊर्जा अध्यात्म की शक्ति भी है। यही ऊर्जा सामाजिक एकता की शक्ति है, इसलिए आज लक्ष कंठ गीता का ये अवसर एक विशाल ऊर्जा पिंड को अनुभव करने का अवसर बन गया है।
हमारी नीति श्रीकृष्ण के श्लोकों से प्रेरित
यहां आने से तीन दिन पहले मैं अयोध्या में था। विवाह पंचमी के पावन दिन राम मंदिर में धर्म ध्वजा की स्थापना हुई है। राम मंदिर आंदोलन में उडुपी की भूमिका कितनी बड़ी है सारा देश इसे जानता है। आज हमारी सबका साथ, सबका विकास, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियां भगवान श्रीकृष्ण के इन श्लोकों से प्रेरित हैं। भगवान श्री कृष्ण हमें गरीबों की मदद करने का मंत्र देते हैं और इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं का आधार बनती है। श्रीकृष्ण हमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण का ज्ञान सिखाते हैं। उसी ज्ञान की प्रेरणा से देश नारीशक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक निर्णय करता है।
पहलगाम हमले का किया जिक्र
पहलगाम में आतंकवादी हमलों में हमारे कई नागरिकों की जान चली गई, जिनमें कनारा समुदाय के भाई-बहन भी शामिल हैं। पहले, जब ऐसी दुखद घटनाएं होती थीं, तो सरकारें अक्सर चुप रहती थीं, लेकिन यह नया भारत है। यह किसी के सामने झुकता नहीं है, न ही अपने लोगों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य से पीछे हटता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।