पाकिस्तान ने युद्ध विराम खत्म होते ही अफगानिस्तान के ऊपर भीषण एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों कबीर, सिबगातुल्ला और हारून सहित समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दोनों पक्षों के बीच 48 घंटे तक युद्ध विराम समझौते पर सहमति बनी थी।

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों समेत आठ लोगों की मौत।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान ने युद्ध विराम खत्म होते ही अफगानिस्तान के ऊपर भीषण एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों कबीर, सिबगातुल्ला और हारून सहित समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दोनों पक्षों के बीच 48 घंटे तक युद्ध विराम समझौते पर सहमति बनी थी। दरअसल, पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों समेत आठ लोगों की मौत हुई। वहीं सात घायल हुए हैं। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद अफगानिस्तान में शोक और गुस्सा दोनों का माहौल है। अफगानिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटर राशिद खान ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बर्बर, अनैतिक और अमानवीय करार देते हुए पाकिस्तान की जमकर खबर ली। राशिद खान ने कहा- नागरिकों और युवा खिलाड़ियों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है यह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। वहीं उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से वापसी के निर्णय का समर्थन किया है।

राशिद ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया और लिखा- मैं अफगानिस्तान पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जानें गंवाने की घटना से बेहद दुखी हूं। यह एक त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जानें गईं, जो वर्ल्ड लेवल पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।
राशिद ने लिखा- सिविलयन इंफ्रास्टक्चर पर निशाना बनाना पूरी तरह अनैतिक और बर्बर है, ये अन्यायपूर्ण और अवैध कृत्य मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। राशिद यहीं नहीं रुके और पाकिस्तान को लताड़ते हुए उन्होंने लिखा- निर्दोष और जान गंवाने वाले लोगों के साथ हुई इस हरकत पर पाकिस्तान के खिलाफ मैचों से अफगान क्रिकेट बोर्ड के वापसी के निर्णय का स्वागत करता हूं इस कठिन समय में मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, हमारी राष्ट्रीय गरिमा हमेशा सबसे पहले होनी चाहिए।
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों कबीर, सिबगातुल्ला और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन में आया और उसने पाकिस्तान संग होने वाली ट्रांयगुलर सीरीज से हटने का फैसला किया। यह टी-20 सीरीज अगले महीने नवंबर में अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जानी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।