मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे श्रमिकों व क्षेत्र में उपस्थित लोगों का जी मिचलाने लगा, आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होने लगी।

जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया।

रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे श्रमिकों व क्षेत्र में उपस्थित लोगों का जी मिचलाने लगा, आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होने लगी। इस घटना से लोगों में हडकंप मच गया और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गैस के प्रभाव में आने से दो मजदूरों और फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना लगते ही मौके पर कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी पहुंच गए। जिस फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ है। उसका नाम केमिकल लेबोरेटरिज है। फैक्ट्री में फेरिक सल्फेड रसायन बनाया जाता है। दरअलस, बीती देर शाम अचानक फैक्ट्री में एक सिलेंडर से क्लोरिन गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में गैस आसपास के क्षेत्रों में फैल गई और आसापस की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों और वहां उपस्थित लोगों को घबराहट होने के साथ ही उल्टी होने लगी। साथ ही लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी।
दो किमी तक पहुंच गई थी गैस
गैस का रिसाव होने के बाद श्रमिक व लोग गैस के प्रभाव में आने से इधर-उधर भागने लगे। जिससे फैक्ट्रियों में श्रमिकों को छुट्टी देकर काम बंद करा दिया गया। गैस हवा तेज होने से आसपास के दो से ढाई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि पुराना गैस सिलेंडर था, जिससे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। सूचना मिलने पर टीम पहुंची व गैस रिसाव को ब्लॉक किया। एसडीईआरएफ की टीम बुलाई गई। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी जुट गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।