आज संसद हमले की 24वीं बरसी पर देश अपने वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने बिना अपनी जान की परवाह करते हुए आतंकियों के मंसूबे को नाकाम किया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी इस हमले में शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दीं और उनके बलिदान को याद किया।

देशभर में शहीदों को याद कर उनके बलिदान को सलाम किया गया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज संसद हमले की 24वीं बरसी पर देश अपने वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने बिना अपनी जान की परवाह करते हुए आतंकियों के मंसूबे को नाकाम किया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य सांसदों और इस हमले में शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दीं और उनके बलिदान को याद किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित समारोह में सभी नेताओं ने फूल चढ़ाकर और श्रद्धांजलि देकर शहीद सुरक्षा कर्मियों के अदम्य साहस और बलिदान को सम्मानित किया। इस अवसर पर संसद परिसर में गणमान्य व्यक्तियों और सुरक्षा अधिकारियों की भी उपस्थिति रही और देशभर में शहीदों को याद कर उनके बलिदान को सलाम किया गया।
कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय थी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन हमारा देश 2001 में संसद पर हुए भयानक हमले में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करता है। इस संकटपूर्ण समय में उनके साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय थी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए आभारी रहेगा।
राष्ट्रपति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले साहसी नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश हमेशा उनके और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज के दिन हम भारत की आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की प्रतिबद्धता को दोबारा दृढ़ करते हैं।
परिवार ने कहा- शहादत पर हमें गर्व है...
2001 के संसद हमले की बरसी पर शहीद सुरक्षा कर्मी के परिवार ने देशभक्ति की भावनाएं व्यक्त की हैं। शहीद के परिवार का कहना है कि हमें फोन आया कि संसद में आतंकवादी हमला हुआ है और उन्हें गोली लगी है, लेकिन उनकी सटीक स्थिति नहीं पता थी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि उन्होंने देश की संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए।
हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा-आज हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। जब आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था, हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों ने इस लोकतंत्र के मंदिर को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन सुरक्षा जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने संसद पर हमले में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान हमेशा देश की स्मृतियों में जीवित रहेगा। योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद भवन ने 13 दिसंबर 2001 को एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का सामना किया। यह हमला राष्ट्र की संप्रभुता, गरिमा और जनप्रतिनिधियों की शक्ति पर किया गया था।
गडकरी ने भी शहीदों को किया याद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को आतंकवादी हमले के दौरान लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा में जो वीर शहीद हुए, उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कमलेश कुमारी को सदाबहार श्रद्धांजलि
सीआरपीएफ ने 88 बटालियन की कांस्टेबल कमलेश कुमारी को भी श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ ने कहा-उन्होंने आतंकवादियों का सामना करते हुए अद्वितीय साहस दिखाया और अपने साथियों को आतंकवादियों की गतिविधियों की जानकारी देते रहे। उनके शौर्य और बहादुरी के लिए उन्हें मृत्यु के बाद अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ ने उन्हें सदाबहार श्रद्धांजलि दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत मातृत्व मृत्यु दर के लक्ष्य को पाने के बहुत करीब है, लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण परिणाम में बहुत अंतर नहीं दिख रहा है। हालांकि, पिछले दो दशकों में एमएमआर में भारी गिरावट आई है। ताजा आंकड़ा दर्शाता है कि जो प्रगति पहले बहुत तेजी से हो रही थी, वह अब लगभग थम सी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को भारत लौटकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
कर्नाटक में 4 राज्यसभा और 7 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जून को मतदान होगा। जानिए चुनाव का पूरा कार्यक्रम, सीटों का गणित और किस दल को मिल सकती है बढ़त।
भाजपा ने सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने के अभियान में लगी हुई है। हाल ही में चार प्रमुख राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद आज यानी सोमवार को पार्टी आलाकमान की ओर से एक और बड़ा फैसला लिया गया।
केंद्र सरकार की ओर से मई 2026 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए गए हैं। जीएसटी कलेक्शन मई में 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। मई 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 1.88 लाख करोड़ था।
पश्चिम बंगाल में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। दरअसल बंगाल में भाजपा के 35 विधायकों ने शुभेंदु सरकार में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 70 साल पुराने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का गहन विश्लेषण करने के बाद एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस कानून का मुख्य उद्देश्य न तो वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से खत्म करना है और न ही इसे आपराधिक अपराध बनाना है।
ECI Voter List Update 2026: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची सुधार का तीसरा चरण 30 मई से शुरू। जानें फॉर्म-6 जमा करने की आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया।
Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के साकेत (सैदुल्लाजाब) में निर्माण के दौरान गिरी इमारत। हादसे में 4 लोगों की मौत, 10 घायल। NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।