×

रूस में क्रैश हुआ यात्री विमान, 49  के मारे जाने की आशंका

रूस में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रूस की अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में विमान में सवार सभी 49 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

By: Sandeep malviya

Jul 24, 20257:56 PM

view8

view0

रूस में क्रैश हुआ यात्री विमान, 49  के मारे जाने की आशंका

अंगारा। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूस-चीन सीमा पर लापता हुआ रूसी विमान क्रैश हो गया है और उसमें सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान में क्रैश होकर आग लग गई। हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है। घटनास्थल पर रूस के सिविल डिफेंस और अग्निशमन दल की टीमें मौजूद हैं। कुछ देर पहले रूस के एक स्थानीय अधिकारी ने विमान के लापता होने की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क पूर्वी अमूर क्षेत्र में टूटा। यह इलाका रूस और चीन की सीमा पर स्थित है। लापता विमान साइबेरिया स्थित अंगारा एयरलाइंस का एंटोनोव-24 विमान था।

रूसी एजेंसी  के अनुसार, अंगारा एयरलाइंस का विमान बलागोवेशचेंस्क से चीन सीमा पर मौजूद अमूर क्षेत्र के टाइंडा एयरपोर्ट जा रहा था। विमान में 43 यात्री, जिनमें पांच बच्चे शामिल थे और साथ ही क्रू के छह सदस्य सवार थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट आफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।

Loading...

Feb 25, 202610:27 AM

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ (IEEPA) को गैरकानूनी घोषित किया। सरकार को लौटाने पड़ सकते हैं 175 अरब डॉलर। ट्रम्प ने देशों को दी चेतावनी।

Loading...

Feb 24, 20264:37 PM

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान को सोमवार देर रात गुप्त रूप से PIMS अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने निजी डॉक्टरों से जांच की मांग करते हुए सरकार पर जानकारी छिपाने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया है।

Loading...

Feb 24, 20264:25 PM

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम तारिक रहमान ने सेना में बड़ा फेरबदल किया है। इंटेलिजेंस और CGS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर अपनी सत्ता को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Loading...

Feb 23, 20267:32 PM

एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में तनाव... कार्टेल ने की आगजनी,फैलाई हिंसा

एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में तनाव... कार्टेल ने की आगजनी,फैलाई हिंसा

मैक्सिकन सुरक्षाबलों ने एक सैन्य आपरेशन में दुनिया के सबसे वॉन्टेड ड्रग तस्करों में से एक एल मेंचो के नाम से कुख्यात नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को ढेर कर दिया है। उसकी मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है।

Loading...

Feb 23, 202610:22 AM