बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम तारिक रहमान ने सेना में बड़ा फेरबदल किया है। इंटेलिजेंस और CGS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर अपनी सत्ता को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

सैन्य अधिकारियों की बैठक ली तारिक रहमान ने।
ढाका। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश की सत्ता संभालते ही प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने सेना के शीर्ष नेतृत्व में भारी फेरबदल कर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। रविवार और सोमवार को जारी आदेशों के तहत इंटेलिजेंस (DGFI) से लेकर फील्ड कमांड तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

नया CGS: लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद मैनूर रहमान को सेना का नया चीफ ऑफ जनरल स्टाफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम का स्थान लिया है।
DGFI में बदलाव: मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को देश की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी 'डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेस इंटेलिजेंस' (DGFI) का नया डायरेक्टर बनाया गया है। पूर्व डायरेक्टर मेजर जनरल जहांगीर आलम को राजदूत बनाकर विदेश मंत्रालय भेजा गया है।
PSO की नियुक्ति: लेफ्टिनेंट जनरल मीर मुशफिकुर रहमान को सशस्त्र बल डिवीजन का प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर (PSO) नियुक्त किया गया है।
भारत से वापसी: भारत में तैनात रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एमडी हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल के पद पर प्रमोट कर वापस बुला लिया गया है। उन्हें 55वीं इन्फैंट्री डिवीजन का GOC बनाया गया है।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने सोमवार को आर्म्ड फोर्स डिवीजन का पदभार ग्रहण किया। जानकारों का मानना है कि यह फेरबदल BNP सरकार द्वारा सेना को अपने प्रति वफादार बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
गौरतलब है कि 12 फरवरी 2026 के चुनावों में भारी जीत के बाद तारिक रहमान ने 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ ली थी। शेख हसीना के पतन और मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान तैनात किए गए अधिकारियों को हटाकर अब नई सरकार अपनी पसंद के अफसरों को कमान सौंप रही है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के सैन्य असंतुलन से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने यह हिंसा फैलाई।
यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।