इमरान खान को सोमवार देर रात गुप्त रूप से PIMS अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने निजी डॉक्टरों से जांच की मांग करते हुए सरकार पर जानकारी छिपाने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया है।
By: Ajay Tiwari
Feb 24, 20264:25 PM
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान में सियासी हड़कंप मच गया है। सोमवार देर रात इमरान खान को जेल से निकाल कर भारी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें आँखों में विशेष इंजेक्शन लगाने के लिए लाया गया था, लेकिन इस गुप्त प्रक्रिया ने उनके परिवार और समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है।
परिवार का बड़ा आरोप: "नियम ताक पर, कुछ छिपा रही है सरकार"
इमरान खान की बहन ने इस पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और जेल प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने निम्नलिखित गंभीर सवाल उठाए हैं-
आंखों की बीमारी और 'सरकारी साजिश'
इमरान खान की बहन ने स्पष्ट रूप से कहा कि PIMS अस्पताल में उस कथित बीमारी के इलाज की सुविधाएं नहीं हैं, जिससे इमरान खान जूझ रहे हैं। परिवार ने चेतावनी दी है कि इमरान खान के साथ किया जा रहा यह व्यवहार "अपराध" की श्रेणी में आता है और इसके लिए सरकार को जवाबदेह ठहराया जाएगा।