मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर उसी युवक ने दर्ज कराई है, जो दो दिन पहले जीतू पटवारी से मिला था। अब युवक ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के कहने पर ही सरपंच के पति और बेटे पर गंदगी खिलाने और मारपीट होने का आरोप लगाया था।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर उसी युवक ने दर्ज कराई है, जो दो दिन पहले जीतू पटवारी से मिला था। अब युवक ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के कहने पर ही सरपंच के पति और बेटे पर गंदगी खिलाने और मारपीट होने का आरोप लगाया था। बदले में मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद देने का वादा किया गया था। दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली थाना पुलिस ने जातीय वैमनस्यता फैलाने के अपराध में केस दर्ज किया है। मामला उस व्यक्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसने एक वीडियो संदेश में गांव के सरपंच के बेटे पर मारपीट कर मल खिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में जीतू पटवारी ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। वीडियो जारी करने वाले ने अब कलेक्टर को एक शपथपत्र दिया है, जिसमें कहा है कि सरपंच के बेटे विकास और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ केवल मारपीट कर उसकी बाईक छीन ली थी। इस घटना की शिकायत उसने थाना मुंगावली और जनसुनवाई में की थी।
25 जून को कुछ कांग्रेस नेता उसे और उसके भाई रघुराज को ओरछा ले गए। वहां जीतू पटवारी से मुलाकात कराई गई। जीतू ने उससे कहा कि एक वीडियो बनाओ जिसमें यह बोलो कि मानव मल खिलाया गया है। बदले में मोटरसाइकिल और परिवार की देखभाल का वादा किया गया।
गजराज ने स्वीकार किया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण उसने सबके सामने झूठा बयान दिया। जीतू पटवारी ने इस बयान का वीडियो बनवाया और वायरल करवा दिया। शपथ पत्र में गजराज ने साफ लिखा कि उसके साथ मानव मल खिलाने की कोई घटना नहीं हुई थी। यह बात पूरी तरह असत्य थी।
मुंगावली थाने में इस आधार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि जीतू पटवारी और अन्य ने झूठे साक्ष्य गढ़कर वीडियो वायरल किया। इसका उद्देश्य जातियों और समुदायों के बीच सौहार्द बिगाड़ना और वैमनस्य फैलाना था। इस आधार पर पटवारी और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 196(1)(ए), 197(1)(सी), 229(2), 237, 353(1)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कहा कि जहां भी दलितों और किसान भाइयों पर अत्याचार होता है, वहां विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, जांच करनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार इसके विपरीत करती है, जो उसे शोभा नहीं देता। मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए उनका धन्यवाद, उन्हें साधुवाद, ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं समझता हूं कि वे मुझे मेडल दे रहे हैं कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। सरकार को उन लोगों को न्याय देना चाहिए जो शोषित हैं, दुखी हैं और जिनके साथ अन्याय हुआ है। अगर वे मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करके और मुझे जेल भेजकर भी न्याय दे सकते हैं, तो मैं उनका स्वागत करता हूं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।