भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नए साल का स्वागत किया। कहीं घना कोहरा छाया रहा, तो कहीं सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया गया।

देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नए साल का स्वागत किया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नए साल का स्वागत किया। कहीं घना कोहरा छाया रहा, तो कहीं सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया गया। दरअसल, आज से नए वर्ष 2026 की शुरुआत हो गई है। नए साल के पहले दिन देश के तमाम हिस्सों कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों ने धूमधाम से नए साल का स्वागत किया है। नए साल पर देश के कुछ हिस्सों कोहरा छाया रहा, तो कुछ हिस्सों में सूर्य की पहली किरण साफ देखने को मिली। इस बीच देश कोलकाता से काशी और मथुरा से मसूरी तक साल के पहले दिन की सूर्योदय की तस्वीरें सामने आई हैं। तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में 2026 के पहले सूर्योदय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पड़ोसी देश नेपाल में भी नए साल की पहली सुबह सूर्योदय के नजारे को लोगों ने कैमरे में कैद किया।
राम मंदिर से देखी सूर्य की पहली किरण
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज सुबह सूर्य की पहली किरण देखने को मिली। लोगों ने बड़ी संख्या में राम मंदिर में हाजिरी भी लगाई। यूपी की राजधानी लखनऊ से भी शानदार सूर्योदय की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां पर घने कोहरे के बीच साल 2026 का पहला सूर्योदय देखने को मिला। उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने साल के पहले दिन गंगा में स्नान किया। साल 2026 के पहले दिन यहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी साल के पहले दिन के सूर्योदय की तस्वीर सामने आई है। यहां पर साल के पहले दिन सूर्योदय के बाद का नजारा देखने योग्य रहा।
भोपाल में लोगों ने सूर्योदय होते देखा

गोवा से भी साल के पहले दिन सूर्योदय की तस्वीर सामने आई है। नए साल के मौके पर गोवा में लोगों ने जमकर जश्न मनाया और धूम धाम से नए वर्ष का स्वागत किया। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की तस्वीर भी आज की है। नए साल के पहले दिन का सूर्योदय होते देखा गया। जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। हालांकि इस दौरान कोहरा भी छाया था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से भी साल के पहले दिन के सूर्योदय की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।
आत्मचिंतन और नए संकल्पों का अवसर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा- नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का अवसर भी है। इस नव वर्ष में हम देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें।
पीएम मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा- आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता लाए। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना।
कोलकाता में मां काली के मंदिर में दर्शन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भक्तों ने नए साल के मौके पर दक्षिणेश्वर आद्यापीठ मंदिर में दर्शन किए। नए साल के पहले दिन जम्मू के कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाके, जिनमें लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग भी शामिल है, बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए नजर आए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी हिमपात और दुर्गम भूभाग के बावजूद भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने 13,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित पीर पंजाल पर्वतमाला में तलाशी अभियान तेज कर दिया।
गूगल ने नए साल पर शेयर किया अनोखा डूडल
गूगल ने नए साल के स्वागत के लिए जश्न से भरा डूडल पेश किया। नए साल की पहली सुबह सर्च इंजन ने सोने के अक्षरों में गूगल लिखा डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड लगाया। इसमें कॉफी के एक मग के साथ ही 2026 लिखी एक नई डायरी और कलम भी है। यह लोगों को प्रेरित करता है कि 2026 में नई इबारतें लिखी जाएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।