कांगो के एक एयरपोर्ट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक विमान रनवे पर उतरते ही आग का गोला बना दिखाई देता है। यह वो दुखद क्षण है जब कांगो के एक सरकारी मंत्री का विमान कांगो के कोलवेजी हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रनवे 29 पर उतरते ही विमान उससे बाहर चला गया और इस वजह से उसका मुख्य गियर टूट गया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांगो के एक एयरपोर्ट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक विमान रनवे पर उतरते ही आग का गोला बना दिखाई देता है। यह वो दुखद क्षण है जब कांगो के एक सरकारी मंत्री का विमान कांगो के कोलवेजी हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दावा किया जा रहा है कि जब यह घटना घटी, उस समय विमान में देश के खान मंत्री लुईस वाटम काबाम्बा और शीर्ष अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सवार था। जिस विमान में आग लगी वो एम्ब्रेयर ईआरजे-145 एलआर (पंजीकरण डी2-एजेबी) है, जिसके उड़ान का संचालन एयरजेट अंगोला द्वारा किया जा रहा था। विमान ने किंशासा से लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी तक के लिए उड़ान भरी थी। कोलवेजी के रनवे 29 पर प्लेन के उतरते ही उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। सोशल मीडिया पर इसके घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में आग की लपटों से घना धुआं उठता देखा जा सकता है, जबकि मजदूर पानी की नली से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में विमान में बैठे घबराये हुए लोगों को बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। कुछ लोग इस हड़बड़ी में गिर भी जाते हैं। वहीं कुछ खिड़की से बाहर निकलकर भागते दिखे।
मंत्री के संचार सलाहकार, इसहाक न्येम्बो ने पुष्टि की कि विमान लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से उतर गया था। हालांकि, इस दुर्घटना में यात्रियों और चालक दल के किसी भी सदस्य की मृत्यु नहीं हुई। आग लगने से पूरा जेट विमान नष्ट हो गया। जांचकर्ता इस बात का पता लगाने में लगे हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। मंत्री कोलवेजी के निकट कालोंडो खदान जा रहे थे, जहां 15 नवंबर को भारी बारिश के कारण पुल ढहने से दर्जनों श्रमिकों की मौत हो गई थी।
विमान किंशासा-एन डिजीली से रवाना हुआ था और कोलवेजी हवाई अड्डे पर उतरा था। रनवे 29 पर उतरते ही विमान उससे बाहर चला गया और इस वजह से उसका मुख्य गियर टूट गया। इस वजह से विमान रनवे से बाहर जाकर पलट गया और उसकी पूंछ में आग लग गई। इसके बाद तुरंत अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया। किसी को कोई चोट नहीं आई, विमान के पूरी तरह से जलने की सूचना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की एफआईआर के बाद असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची। जानें क्या है फर्जी पासपोर्ट विवाद और सीएम सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
केरलम में मौजूद सबरीमाला मंदिर को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को अपनी बात रखी। केंद्र ने कहा कि पूजा की जगह में कौन जा सकता है, यह लिंग भेदभाव का मामला नहीं है, बल्कि यह धार्मिक रीति-रिवाजों, मान्यताओं और देवता के खास स्वरूप पर आधारित है।
पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लिए न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमान लगाया है कि, पश्चिम बंगाल में हटाए गए मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर लगभग 91 लाख हो गई है। हालांकि, ईसीआई ने अभी तक अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है।
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आए आईआईटी बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले अभय सिंह ग्रेवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह सिर्फ उनका आध्यात्मिक सफर नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और उससे जुड़ा एक बड़ा विजन है।
देश की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे अनुरोध किया है कि नए सीईओ की नियुक्ति तक वे अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहें, ताकि ट्रांजिशन सुचारु रूप से हो सके।
तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में हुई पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में विशेष कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दोषी 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा मिली है।
केंद्र सरकार ने 5 किलो वाले LPG सिलेंडर के नियमों को आसान बनाया है। अब बिना एड्रेस प्रूफ, सिर्फ फोटो आईडी दिखाकर छोटा सिलेंडर खरीदा जा सकता है। प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर हेल्प डेस्क भी शुरू।
न्यू लेबर कोड के तहत अब प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की छुट्टियां लैप्स नहीं होंगी। 30 दिन से अधिक लीव होने पर कंपनी को नकद भुगतान करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट अपडेट के लिए 1 दिन की डेडलाइन दी है। SIR के तहत 59 लाख मामलों का निपटारा हुआ और 18 लाख नाम हटाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर सुरक्षा में बड़ी चूक। यूपी नंबर की कार बैरियर तोड़कर परिसर में घुसी, नकाबपोश शख्स गुलदस्ता रख फरार। बम की धमकियों के बीच हुई इस घटना से मचा हड़कंप।