असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की एफआईआर के बाद असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची। जानें क्या है फर्जी पासपोर्ट विवाद और सीएम सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

नई दिल्ली/गुवाहाटी। स्टार समाचार वेब
असम में विधानसभा चुनाव के मतदान (9 अप्रैल) से ठीक पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है।
दो दिन पहले पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास मिस्र (Egypt), एंटीगा-बरबूडा और यूएई (UAE) के पासपोर्ट हैं।
मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह निराधार और फर्जी बताया था। इसी सिलसिले में रिनिकी भुइयां ने सोमवार को असम में पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
दिल्ली में हो रही छापेमारी और पुलिसिया कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आरोप लगाने वाले अब कानून के डर से भाग रहे हैं।
"मुझे मीडिया से पता चला कि पुलिस उनके घर गई थी, लेकिन वह गुवाहाटी से हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा। जिन लोगों ने झूठे आरोप लगाए, वे अब छिप रहे हैं। अखिल गोगोई भी भागेगा, लेकिन वह तो अभी बच्चा है, हमें तो 'बड़ी मछलियों' को पकड़ना है।"
सीएम सरमा ने आगे यह भी संकेत दिया कि पवन खेड़ा को ये फर्जी दस्तावेज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिले हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "तीन राज्यों की सरकारों ने पुष्टि की है कि ये दस्तावेज डुप्लीकेट (फर्जी) हैं। शायद राहुल गांधी ने ही ये कागज पवन खेड़ा को थमाए होंगे।"
असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है और आज यानी 7 अप्रैल की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार खत्म होने से ठीक पहले हुई इस पुलिसिया कार्रवाई ने असम से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हलचल मचा दी है।
वर्तमान में पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं। असम पुलिस की टीम उनसे पूछताछ के लिए उनके घर पर इंतजार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, खेड़ा फिलहाल हैदराबाद में हो सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।