बदरीनाथ धाम में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्राद्ध पक्ष में देश-विदेश से लोग अपने पित्रों को पिंडदान तपर्ण देने बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। अक्टूबर की शुरुआत में ही बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 18 लाख सत्तर हजार के पार पहुंच गई है।

श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर पिंडदान के लिए उमड़ी भीड़

गोपेश्वर। स्टार समाचार वेब
बदरीनाथ धाम में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्राद्ध पक्ष में देश-विदेश से लोग अपने पित्रों को पिंडदान तपर्ण देने बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। अक्टूबर की शुरुआत में ही बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 18 लाख सत्तर हजार के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज 18 लाख 39 हजार श्रद्धालुओं का अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड भी टूट गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में बदरीनाथ धाम में 18 लाख 39 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या थी। इस वर्ष यात्रा सीजन में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के चलते यह आंकड़ा अक्टूबर की शुरुआत में ही पार हो गया।
20 लाख तक पहुंचेगी संख्या
यात्रा अभी जारी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बदरीनाथ धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
3.67 लाख लोग पहुंच हेमकुंड साहिब
सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में भी इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां अब तक तीन लाख 67 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अभी पांच दिन का समय शेष है।
अंतिम दिनों आएंगे ज्यादा श्रद्धालु
अंतिम दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या को इस यात्रा सीजन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों धामों में यात्रा जारी रहने से आने वाले दिनों में नए आंकड़े बनने की संभावना बनी हुई है।
पिंडदान के लिए ज्यादा भीड़
बदरीनाथ धाम में ब्रहमकपाल तीर्थ में इन दिनों तपर्ण देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है। मान्यता है कि अलकनंदा नदी के किनारे ब्रहमकपाल तीर्थ में शिव भगवान को भी ब्रहम हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी। यहां पर पिडदान तपर्ण के बाद पित्र मोक्ष के अधिकारी हो जाते हैं और भविष्य में पिंडदान की जरूरत नहीं होती।

बदरीनाथ धाम में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्राद्ध पक्ष में देश-विदेश से लोग अपने पित्रों को पिंडदान तपर्ण देने बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। अक्टूबर की शुरुआत में ही बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 18 लाख सत्तर हजार के पार पहुंच गई है।
जानिए 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार का संपूर्ण पंचांग। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, आश्लेषा नक्षत्र, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय यहाँ देखें।
6 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल यहाँ पढ़ें। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और भाग्यशाली रंग व अंक की पूरी जानकारी।
6 अक्टूबर 2026 की इंदिरा एकादशी पर जानिए मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। पढ़ें व्यापार, करियर, नौकरी और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां।
5 अक्टूबर 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां हिंदी में।
पढ़िए 5 अक्टूबर 2026 का विस्तृत दैनिक राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार, धन और प्रेम के लिहाज से कैसा रहा सोमवार का दिन।
5 अक्टूबर 2026 सोमवार का विस्तृत पंचांग। जानें आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, शिव-सिद्ध योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की सटीक जानकारी।
4 अक्टूबर 2026 के राशिफल में जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन।
4 अक्टूबर 2026 के दैनिक पंचांग में जानें आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति की पूरी जानकारी
4 अक्टूबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और अचूक उपाय।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह