स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर नर्सिंग छात्रों, ANM कार्यकर्ताओं और आउटसोर्स कर्मचारियों ने राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये सभी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।

भोपाल: स्टार समाचार वेब.
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर नर्सिंग छात्रों, ANM कार्यकर्ताओं और आउटसोर्स कर्मचारियों ने राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये सभी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।
मध्य प्रदेश संविदा-आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शाहजहांनी पार्क में धरना दिया। इन कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश के 30 हज़ार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी वर्षों से सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई। निजी आउटसोर्स एजेंसियां मनमर्जी से वेतन तय करती हैं और कई ज़िलों में 4-5 महीने से वेतन नहीं मिला है। वे न्यूनतम वेतन ₹21,000 तय करने और शोषण प्रथा समाप्त करने सहित 10 प्रमुख मांगें कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्स कंपनियाँ और जिला अधिकारी वेतन में करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं, और उन्हें निर्धारित दर का केवल 60-70% ही मिल रहा है।
लगभग 500 महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) अभ्यर्थी भोपाल के 1250 जेपी अस्पताल परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। ममता हिरवे के नेतृत्व में इन अभ्यर्थियों का आरोप है कि छह महीने पहले नौकरी मिलने के बाद उन्हें बिना सूचना हटा दिया गया और नए नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे। उपमुख्यमंत्री के मौखिक आश्वासन के बावजूद एक महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उनकी मुख्य मांगों में सभी योग्य अभ्यर्थियों को तुरंत नियमित नियुक्ति आदेश जारी करना, वेटिंग और मेरिट लिस्ट को पारदर्शी बनाना, पिछले आदेशों को निरस्त करने की कार्रवाई रोकना, संविदा कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक आरक्षण और अनुभव अंक देना, तथा जिला आवंटन में कथित भ्रष्टाचार की जांच शामिल है। अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण वे आर्थिक संकट में हैं और "हमें नौकरी दी जाए या फिर इच्छा मृत्यु" की मांग कर रहे हैं।
नर्सिंग छात्र संगठन का अंबेडकर पार्क में भी प्रदर्शन जारी है। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ इन तीन अलग-अलग मोर्चों पर चल रहे प्रदर्शनों से ज़ाहिर है कि कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।