
आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर सहित भोपाल स्थित घर में सुबह-सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इससे हड़कंप मच गया। आय से अधिक संपत्ति की शिकायय पर ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है। संभागीय उपायुक्त पर आरोप है कि उन्होंने कई अचल संपत्तियां क्रय की हैं, जिसका रिकॉर्ड टीम द्वारा खंगाला गया। सरवटे वर्तमान में सागर जिले के प्रभार पर हैं। 15 दिन पहले तक वह जबलपुर आदिम जाति कल्याण विभाग में संभागीय उपायुक्त के पद पर रहे हैं। दरअसल, मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने भोपाल-जबलपुर में बड़ी छापामार कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शंकरशाह नगर रामपुर स्थित जगदीश सरवटे के निवास पर दबिश दी है। खबर लिखे जाने तक भोपाल-जबलपुर ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई जारी रही।
बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सरवटे ने अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्रारंभिक जांच और तथ्यों की पुष्टि के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने भोपाल-जबलपुर में दबिश दी।
छापे के दौरान ईओडब्ल्यू टीम ने मकान, प्लॉट, बैंक खातों, नकदी, जेवरात और अन्य दस्तावेजों की जांच की। कई बैंक पासबुक, प्रॉपर्टी के कागजात और कीमती वस्तुएं, सोना-चांदी के साथ कैश भी बरामद किया गया है। अधिकारियों अभी सिर्फ इतना बताया कि अब तक की जांच में सरवटे की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से कई गुना अधिक पाई गई है। जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके बाद खुलासा किया जाएगा।
ईओडब्ल्यू की टीम ने डिप्टी कमिश्नर सरवटे के भोपाल स्थित आवास पर भी एक साथ दबिश दी है। यहां से भी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जब्त की गई हैं। ये सभी दस्तावेज आय के स्रोत और संपत्ति के लेन-देन से जुड़े हो सकते हैं। जबलपुर में ट्राईबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर रहे जगदीश सरवटे वर्तमान में सागर जिले में पदस्थ हैं। सरवटे की कार्यशैली को लेकर पहले भी विभाग के भीतर चर्चा होती रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।