ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टर माइंड सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह सहित पांचों आरोपितों ने जमानत की अर्जी दायर की है। आरोपियों ने सोहरा उप प्रभाग(मेघालय) के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर जमानत की मांग की है। आरोपियों के वकील ने चार्जशीट और खराब विवेचना का हवाला दिया है।

सोनम ने जमानत याचिका दायर की है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टर माइंड सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह सहित पांचों आरोपितों ने जमानत की अर्जी दायर की है। आरोपियों ने सोहरा उप प्रभाग(मेघालय) के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर जमानत की मांग की है। आरोपियों के वकील ने चार्जशीट और खराब विवेचना का हवाला दिया है। गौरतलब है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान मेघालय के शिलॉन्ग में कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल सोनम के अलावा सभी आरोपी शिलॉन्ग जेल में हैं। इसी बीच सोनम ने जमानत याचिका दायर की है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है।
अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने कहा कि याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मामले के रिकॉर्ड की जांच के लिए समय मांगा। सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दायर आरोपपत्र में खामियों का दावा किया है।
राजा रघुवंशी की हत्या शिलॉन्ग के सोहरा में वेइसावडोंग के पास एक सुनसान पार्किंग में की गई थी। राजा को मारने का प्लान पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर बनाई थी। राजा और सोनम मई में मेघालय से लापता हो गए थे। जिसके बाद देश भर में तलाशी अभियान चलाया गया था।
आखिरकार राजा का शव शिलॉन्ग में मिला और सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि मेघालय पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले सप्ताह पुलिस ने सोनम, राज और तीन हत्यारों - विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
रीवा में जनवरी से जुलाई के बीच 250 से अधिक साइबर ठगी के मामले पुलिस तक पहुंचे। जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपए ठगे। वर्क फ्रॉम होम, फर्जी क्रेडिट मैसेज और एपीके फाइल प्रमुख माध्यम बने।
सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।