कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राव उदयप्रताप सिंह और कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, तिरथ सिंह मीना भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुखर्जी नगर (कोलार) में विकास पर्व के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांपलेक्स का लोकार्पण किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के दो बड़े इलाके कोलार और बैरागढ़ में 155 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज सिस्टम बिछेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भूमिपूजन किया। वहीं, कटारा हिल्स बर्रई में 29 करोड़ से निर्मित सांदीपनि स्कूल का शुभारंभ और बंजारी में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण भी किया। भूमिपूजन और लोकार्पण सुबह साढ़े 11 बजे हुआ। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राव उदयप्रताप सिंह और कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, तिरथ सिंह मीना भी मौजूद रहे।
आज कोलार पूरा बदल गया
हुजूर विधायक शर्मा ने कहा कि पहले कोलार काफी पिछड़ा हुआ था। न सड़कें थीं और न ही सीवेज सिस्टम। न ही एसडीएम आॅफिस या अन्य दफ्तर। आज कोलार पूरा बदल गया है। राजधानी की पहली सिक्सलेन सड़क यही पर है। वालीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बेटमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, मलखंब समेत 18 प्रकार के खेलों के लिए अब नया स्टेडियम बन गया है। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), सनखेड़ी, नीलबड़-रातीबड़, फंदा का भी विकास हो रहा है। सड़कें, ब्रिज बन रहे हैं।
राम लीला मैदान बनाने की मांग
विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री से 16 एकड़ जमीन पर राम लीला मैदान बनाने की मांग की। ताकि, दशहरा समेत अन्य उत्सव बनाए जा सके। कजलीखेड़ा थाना केबिनेट से स्वीकृत है। इसकी जल्द शुरुआत की जाए। कटारा में दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम से एक स्टेडियम भी बनाया जाए। ताकि, बच्चों को खेलकूद के लिए बेहतर जगह मिल सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।