राजस्थान के जयपुर में आज यानी शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लोगों की मौत हो गई।
By: Arvind Mishra
Feb 14, 202611:56 AM
जयुपर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के जयपुर में आज यानी शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। चाकसू पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक, एक्सीडेंट शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास हुआ। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।
एक महिला समेत पांच की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और लाशें अंदर बुरी तरह फंस गईं। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी रेशमा श्रीवास्तव, राजेश राय के बेटे पीयूष राय, बबलू रजक के बेटे रजक राहुल और ड्राइवर अनुराग के तौर पर हुई है। पांचवें मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रजक राहुल जबलपुर शहर का रहने वाला था।
हाईवे पर लग गया जाम
हादसे की वजह से हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। क्रेन की मदद से खराब गाड़ियों को हटाया गया और ट्रैफिक चालू किया गया। सभी शवों को चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के पीएम हाउस में रखवाया गया है। मृतकों के परिवार वालों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।