राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन भोपाल से खाटूश्यामजी मंदिर की ओर जा रहा था
डेढ़ दर्जन घायलों को लोगों ने खिड़की तोड़कर निकाला

कोटो/भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन भोपाल से राजस्थान स्थित खाटूश्यामजी मंदिर की ओर जा रहा था। यह दुर्घटना सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर सुबह लगभग 6 बजे घटित हुई। पुलिस अधिकारियों की शुरुआती जांच के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और आगे बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आईं। हादसे में चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

खिड़की तोड़कर निकाले गए घायल
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सुबह के अंधेरे की वजह से शुरुआत में बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और पुलिस दल ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्री और शव सीटों के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

कई घायलों की हालत गंभीर
सभी घायलों को तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अस्पताल लाते समय कई घायल बेसुध थे, जिन्हें तत्काल सीपीआर दिया गया और कई मरीजों को आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
जिला प्रशासन कर रहा मदद
कोटा के कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि बस में कई परिवारों के लोग सवार थे जो एक साथ दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रशासन मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क साध रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर और अस्पताल में राहत एवं बचाव कार्य का प्रबंधन संभाल रही हैं
पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं
सिमलिया थाना अधिकारी नंद सिंह के अनुसार, बस में हादसे के समय 26 लोग सवार थे। बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। सुबह अंधेरा होने और नाले में पानी भरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दीगोद एसडीएम दीपक महावर और कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
सभी मृतकों की पहचान, ड्राइवर की भी मौत
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नीलेश जैन ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। मृतकों के नाम अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, राजू हैं। बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इनमें से 7 की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह