नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से री-नीट यूजी-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही और कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

एनटीएम ने कटआफ भी जारी कर दी लिस्ट
घोषणा एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर

माता-पिता और बहन के साथ प्रदेश टापर जबलपुर के आर्यमन सोलंकी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देर रात री-नीट यूजी-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही और कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। नीट यूजी 2026 की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त करके एआईआर-1 रैंक हासिल की है। नीट यूजी की परीक्षा में मध्यप्रदेश के जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोलंकी ने 720 में से 696 अंक हासिल किए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर के आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल की। जनरल कैटेगरी में उन्हें 85वीं रैंक मिली है। वे इंदौर के टॉपर भी बने हैं। मध्यप्रदेश से इस बार करीब 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके लिए राज्य के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इंदौर के आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल की।
|
एप्लीकेशन का नाम | नंबर छात्र | पर्सेंटाइल | रैंक | स्टेट |
|
260410023990 | आर्यन गुप्ता | 99.9999 | 1 | पंजाब |
|
260410023143 | पांशुल बंसल | 99.9999 | 2 | हरियाणा |
|
260410040821 | उपलक्ष्य गोयल | 99.99985 | 3 | राजस्थान |
|
260410123392 | आयुष भलोटिया | 99.99965 | 4 | बिहार |
|
260410769645 |
कुडाले श्रावणी कृष्णा | 99.99965 | 5 | महाराष्ट्र |
|
260411319970 | रिया रंजन | 99.99965 | 6 | बिहार |
|
260410370457 | आर्यन दुबे | 99.99965 | 7 | उत्तर प्रदेश |
|
260410038936 | गीतांश सरीन | 99.99915 | 8 | पंजाब |
|
260410079810 | गौरव सिंह मोहनीश | 99.99915 | 9 | राजस्थान |
|
260410422846 | मारुति भोसले | 99.99915 | 10 | महाराष्ट्र |
कटआफ लिस्ट भी जारी
एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र एनटीए की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर कैटेगरी वाइज कटआफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कटआफ 715 से 213 और ओबीसी, एससी एवं एसटी के लिए कटआफ 212 से 177 आरक्षित की गई है।
1.37 लाख सीटों पर होगा दाखिला
इधर, एमबीबीएस की 1.37 लाख सीटों पर दाखिले स्वीकार किए जाएंगे। दरअसल हाल ही में नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी ने एमबीबीएस की 136939 सीटों पर दाखिले के लिए जानकारी साझा की है। एनएमसी ने कुल 9911 अतिरिक्त नई सीटों का इजाफा किया है। एनएमसी के मुताबिक देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए दाखिले किए जाएंगे।
20 जुलाई के बाद काउंसिलिंग
एनएमसी की ओर से जल्द ही एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने पसंदीदा संस्थान का चयन करने कर सकेंगे। एनएमसी की ओर से काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित कराई जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा का परिणाम एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए 5 आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए....
नीट पेपर लीक मामला: आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 13 गिरफ्तार
NEET UG 2027 Update: कंप्यूटर बेस्ड होगी नीट परीक्षा, NTA ने किए बड़े बदलाव
नीट परीक्षा के आठ केंद्रों से अतिरिक्त भुगतान की दो लाख रुपए रिकवरी होगी अब
नीट री-एग्जाम फर्जीवाड़े में सतना मेडिकल कॉलेज का छात्र गिरफ्तार हुआ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ICAI ने CA Inter September 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने AIR 1 हासिल की है। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत।
मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरी मौका आ गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस और बीडीएस की बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड है।
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।