मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 7,500 पुलिस आरक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मंडल ने इस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। परीक्षा के लिए पूर्व में 19 नवंबर की तारीख घोषित की गई थी, लेकिन नियत तिथि पर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी।

अब नई परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे
भर्ती के लिए 9.76 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 7,500 पुलिस आरक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मंडल ने इस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। परीक्षा के लिए पूर्व में 19 नवंबर की तारीख घोषित की गई थी, लेकिन नियत तिथि पर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसे में परीक्षा देने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लगातार असमंजस की स्थिति में बने हुए थे। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई निश्चित तिथि और विस्तृत समय-सारणी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी नई परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
पदों का ब्योरा और आवेदन प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षकों के कुल 7,500 पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने पहले विज्ञापन और नियमपुस्तिका जारी की थी। इन कुल स्वीकृत पदों में से 6,800 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 700 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम समय-सीमा पूर्व में 29 सितंबर तक निर्धारित थी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल ने आवेदन की अवधि को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया था, जिसके बाद उम्मीदवार छह अक्तूबर तक अपना फॉर्म भर सके थे।
उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों के आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के आंकड़ों ने प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति की एक गंभीर तस्वीर भी उजागर की है। आरक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित होने के बावजूद बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवाओं ने आवेदन जमा किए हैं। कर्मचारी चयन मंडल के आंकड़ों के अनुसार भर्ती के लिए कुल 9.76 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आवेदकों में 42 पीएचडी धारक
आवेदकों में 42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 पोस्ट ग्रेजुएट तथा 3,26,626 ग्रेजुएट युवा शामिल हैं। इनके अलावा 3,131 डिप्लोमा इंजीनियर, 3,922 अन्य डिप्लोमा उत्तीर्ण, 8,252 आईटीआई पास, 4,38,753 हायर सेकेंडरी, 93,736 हाईस्कूल और 1,011 आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भी अपना फॉर्म भरा है।
पदस्थापना और परीक्षा से जुड़े नियम
भर्ती के कड़े नियमों के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके गृह जिले में किसी भी हाल में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुननी थी। नियुक्ति प्राप्त होने के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम पांच साल की सेवा पूरी करना अनिवार्य होगा, और इसके बाद ही उनका ट्रांसफर संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की जीआरपी में भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों के लिए आधार इनेबल्ड बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो अभ्यर्थियों के अंकों का नियमानुसार नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 7,500 पुलिस आरक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मंडल ने इस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। परीक्षा के लिए पूर्व में 19 नवंबर की तारीख घोषित की गई थी, लेकिन नियत तिथि पर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी।
उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नए निजी कॉलेज खोलने और पहले से संचालित कॉलेजों में नए विषय, संकाय व पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत इच्छुक संस्थान 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक आरोप तय किए। एनटीए से जुड़े तीन मुख्य आरोपियों पर बीएनएस व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय हुए हैं और 25 नवंबर से दैनिक सुनवाई शुरू होगी।
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए करीब 30 से 35 लाख विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी बाध्यताओं के कारण डिजीलॉकर और एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकीं अंकसूची, डिग्री और क्रेडिट अब उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय के बाद MPPSC ने 2027 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें जनवरी से अक्टूबर 2027 तक की सभी प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें और महत्वपूर्ण नियम।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की विषयवार तारीखें जारी कर दी हैं। 14 से 21 दिसंबर के बीच CBT मोड में होने वाली परीक्षा की पूरी डेटशीट, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सिटी स्लिप और डाउनलोड प्रक्रिया यहाँ विस्तार से पढ़ें।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार कुल 2526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली ने 194वीं रैंक हासिल कर टॉप 200 में जगह बनाई। JNU ने भी टॉप 500 में वापसी की है। भारत के 13 संस्थान दुनिया के शीर्ष 500 में शामिल।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह