खराब मौसम और बादल फटने की चेतावनी के बीच भक्त वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा में बढ़-चढ़ कर शामिल हो रहे। 38 दिवसीय यात्रा के शुरू होने के बाद से अब तक लाखों लोग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।


खराब मौसम और बादल फटने की चेतावनी के बीच भक्त वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा में बढ़-चढ़ कर शामिल हो रहे। 38 दिवसीय यात्रा के शुरू होने के बाद से अब तक लाखों लोग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। दरअसल, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के पहले छह दिनों में रिकॉर्ड 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बुधवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 7,579 श्रद्धालुओं का नया जत्था कश्मीर की ओर रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हुई थी और तब से लेकर अब तक 1.11 लाख से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए हैं। सुरक्षाबलों की निगरानी में आज दो अलग-अलग जत्थे रवाना किए गए। पहले जत्थे में 133 वाहन शामिल थे, जिनमें 3,031 यात्री थे, जो सुबह 3:25 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। वहीं, दूसरे जत्थे में 169 वाहन और 4,548 यात्री थे, जो सुबह 3:40 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुताबिक जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहुंचने वालों के अलावा, कई श्रद्धालु सीधे बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप पर जाकर आॅन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश, कहीं-कहीं तेज बौछारों और गरज-चमक की चेतावनी दी है। इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजामों में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
गत 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद से सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तैनाती के अलावा 180 अतिरिक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बल की कंपनियों को भी लगाया गया है। पूरे मार्ग पर ट्रांजिट कैंप्स, बेस कैंप्स और गुफा तक जाने वाली सड़क को पूरी तरह सुरक्षा बलों ने कवर किया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने इस बार की यात्रा में फिर से अपना पूरा सहयोग दिखाया है। जब पहले जत्थे के यात्री काजीगुंड में नवयुग टनल पार कर घाटी में दाखिल हुए, तब स्थानीय लोग फूल-मालाओं और स्वागत बोर्ड के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई और यह 9 अगस्त को समाप्त होगी, जो श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व के साथ मेल खाती है। यह यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी।

परंपरागत पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालु चंदनवारी, शेषनाग और पंचतरणी से होते हुए करीब 46 किलोमीटर की दूरी तय कर चार दिनों में गुफा तक पहुंचते हैं। वहीं, बालटाल मार्ग छोटा है, जिसमें केवल 14 किलोमीटर पैदल चलकर एक ही दिन में दर्शन कर श्रद्धालु बेस कैंप लौट आते हैं। इस वर्ष सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे सभी श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। फिर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और हर दिन हजारों की संख्या में लोग बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए आ रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।