×

स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने रेखा सरकार लाएगी विशेष अध्यादेश

दरअसल, मुख्यमंत्री दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंडस्केपिंग के मूल सिद्धांत पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहीं थी।

By: Star News

Jun 14, 20253:08 PM

view14

view0

स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने रेखा सरकार लाएगी विशेष अध्यादेश

-सीएम बोलीं-आप ने खजाना तो साफ किया पर शहर की धूल नहीं

स्टार समाचार वेब। नई दिल्ली

दिल्ली को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब सख्त कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अध्यादेश लाया जाएगा। शहर की दीवारों को गंदा करना या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। हर दिल्लीवासी को पर्यावरण प्रहरी बनना होगा ताकि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके। यह घोषणा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की है। दरअसल, मुख्यमंत्री दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंडस्केपिंग के मूल सिद्धांत पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहीं थी।

जनता की भागीदारी जरूरी 

रेखा ने कहा कि सरकार अकेले शहर को व्यवस्थित नहीं कर सकतीं, इसके लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। लोगों से मेरा आह्वान है कि वे दिल्ली को साफ-सुथरा रखने में अपना सक्रिय योगदान दें। हम दिल्ली को लंदन या पेरिस नहीं, एक स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाना चाहते हैं। यमुना को साफ करने और दिल्ली को हरित बनाने की दिशा में भी विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं।

केजरीवाल पर कसा तंज 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पिछली सरकार के मुखिया रहे अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर तंज कसते हुए कहा कि आप ने खजाना तो साफ किया, लेकिन शहर की धूल नहीं हटाई। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रॉबिन हिबू और पूर्व आईएएस राजीव तलवार मौजूद रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बस में लगी आग... बाल-बाल बची विधायक समेत 40 यात्रियों की जान

बस में लगी आग... बाल-बाल बची विधायक समेत 40 यात्रियों की जान

भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही एक निजी नीलकंठ बस में आग लग गई। इस हादसे में चित्रकोंडा विधायक मंगू खिलो समेत करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस आंध्र प्रदेश के सालूर के पास तारापुरम के नजदीक पंचर हो गई थी।

Loading...

Mar 21, 202610:17 AM

सावधान! 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा रेलवे का PRS सिस्टम; टिकट बुकिंग और PNR स्टेटस होगा ठप

सावधान! 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा रेलवे का PRS सिस्टम; टिकट बुकिंग और PNR स्टेटस होगा ठप

उत्तर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को 5 घंटे बंद रखने का फैसला किया है। जानें 26 और 27 मार्च को किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और यात्रियों के लिए क्या हैं दिशा-निर्देश।

Loading...

Mar 20, 20267:03 PM

नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष; संजय झा ने दाखिल किया नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष; संजय झा ने दाखिल किया नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी नीतीश पार्टी की कमान अपने पास रखेंगे। जानें चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां।

Loading...

Mar 20, 20266:54 PM

एअर इंडिया की बड़ी चूक: विमान मॉडल की गलती से चीन से वापस लौटी कनाडा की फ्लाइट, लगा लाखों का फटका

एअर इंडिया की बड़ी चूक: विमान मॉडल की गलती से चीन से वापस लौटी कनाडा की फ्लाइट, लगा लाखों का फटका

एअर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर फ्लाइट AI-185 को गलत विमान मॉडल के कारण चीन के ऊपर से यू-टर्न लेना पड़ा। जानें इस 7 घंटे की उड़ान और एयरलाइन को हुए लाखों के नुकसान की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 20, 20266:47 PM

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का मेनिफेस्टो जारी, लक्ष्मी भंडार योजना में ₹500 की बढ़ोतरी, युवाओं को भत्ता।

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का मेनिफेस्टो जारी, लक्ष्मी भंडार योजना में ₹500 की बढ़ोतरी, युवाओं को भत्ता।

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC का घोषणा पत्र जारी। ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार की राशि ₹1500 करने, बेरोजगारों को ₹1500 भत्ता देने और 'दुआरे चिकित्सा' जैसे 10 बड़े वादे किए हैं।

Loading...

Mar 20, 20265:37 PM