उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लुथरा को थाईलैंड से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया है। 25 मौतों के मामले में गोवा पुलिस दोनों लुथरा बंधुओं से पूछताछ करेगी। पढ़ें पूरी खबर।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा को मंगलवार दोपहर दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 25 लोगों की जान लेने वाले इस भीषण हादसे के 10 दिन बाद लूथरा बंधुओं को भारत लाना पीड़ितों के परिजनों के लिए एक बड़ी राहत है।
हिरासत: दिल्ली पहुंचने पर गोवा पुलिस की एक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों से दोनों भाइयों की कस्टडी ली।
पूछताछ: अब गोवा पुलिस हिरासत में लिए गए लूथरा बंधुओं से गहन पूछताछ करेगी।
कोर्ट में पेशी: पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला होगा।
गोवा शिफ्टिंग: माना जा रहा है कि दोनों को आज देर रात गोवा ले जाया जा सकता है और बुधवार को मापुसा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दर्ज मामले: दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।
जांच एजेंसियों का आरोप: नाइटक्लब अनिवार्य फायर सेफ्टी नियमों का पालन किए बिना चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
हादसे के बाद से फरार चल रहे लूथरा बंधुओं को 11 दिसंबर को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया था।
प्रत्यर्पण संधि: भारत और थाईलैंड के बीच 2013 में हुई प्रत्यर्पण संधि (जो 2015 से लागू है) के तहत इनका प्रत्यर्पण संभव हो सका।
भारत सरकार की कार्रवाई: भारत सरकार ने तुरंत दोनों के पासपोर्ट रद्द किए और उनकी भूमिका से जुड़ा एक डोजियर थाईलैंड को सौंपा, जिसके बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी हुई।
इंटरपोल नोटिस: आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।
गोवा पुलिस इस मामले में अब तक नाइटक्लब के पांच मैनेजर और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को इस नाइटक्लब के खिलाफ दायर एक सिविल केस को जनहित याचिका (PIL) में बदल दिया। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बड़े हादसे के लिए किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।