रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर पीएम मोदी के पास बेहतरीन विचार हैं और वे लगातार इस संघर्ष को खत्म करने की बात उठाते रहे हैं।

पुतिन नाटो को परमाणु हथियार के इस्तेमाल की दे चुके चेतावनी
मॉस्को। स्टार समाचार वेब
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर पीएम मोदी के पास बेहतरीन विचार हैं और वे लगातार इस संघर्ष को खत्म करने की बात उठाते रहे हैं। पुतिन ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया के उन गिने-चुने नेताओं में से हैं, जो व्यक्तिगत और दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों के बावजूद यूक्रेन विवाद को जल्द से जल्द खत्म करने का मुद्दा लगातार उठाते हैं।
समाधान दोनों पक्षों को स्वीकार्य होगा
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा समाधान निकालने के इच्छुक हैं जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो। पुतिन के अनुसार, पीएम मोदी इस मामले में निष्पक्ष रुख अपनाते हैं और बातचीत के जरिए शांति बहाली के पक्षधर हैं। उन्होंने मोदी के इन शांति प्रयासों और विचारों के लिए उनका आभार भी जताया।
पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर दोहराया है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत का रुख पूरी तरह सैद्धांतिक और मानवीय रहा है। हाल ही में एक जापानी मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि भारत के इस रुख की सराहना राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों करते हैं।
जल्द और स्थायी शांति की तैयारी
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत दोनों पक्षों के साथ अपने बेहतर संबंधों का इस्तेमाल क्षेत्र में जल्द और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए करने को तैयार है। मुझे लगता है कि यह बात सीधे तौर पर कहना मेरा कर्तव्य है। और हम प्रधानमंत्री के विचारों के लिए उनके आभारी हैं, हम शांतिपूर्ण तरीकों से और जल्द से जल्द इस संघर्ष को खत्म करने की उनकी इच्छा के लिए उनके आभारी हैं।
हालिया बैठक और द्विपक्षीय सहयोग
दोनों नेताओं की हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। इस बैठक में दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030, व्यापार, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में आपसी तालमेल को और मजबूत करने पर चर्चा की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अनजाने में भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर बांग्लादेश पहुँच गया, जिसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने हिरासत में ले लिया है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग को Nvidia के CEO के रूप में वापस लाने का समर्थन किया है। हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया था। ट्रंप ने कहा हुआंग ने सबक सीख लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और आसियान देशों के बीच बेहतर सहयोग पर जोर दिया। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल हमले का शिकार हुए पनामा के जहाज 'तारा गैस' की पहचान हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की पुष्टि, सवार सभी 24 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित। UKMTO ने भी जारी की एडवाइजरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास में हिस्सा लिया और इसके पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मनीला पहुंचे हैं। व्हाइट हाउस में वापसी के बाद क्वाड नेताओं के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला पहुंचे। 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल। जानें भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर विजन का महत्व।
शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच उनके गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, BGB की 6 प्लाटून तैनात।
इटली की सांसद डेबोरा बर्गामिनी ने यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक की भाजपा पर ‘वोट चोर’ टिप्पणी की आलोचना की। कहा- 97 करोड़ मतदाताओं वाले भारत को लोकतंत्र पर लेक्चर देना गलत। जानें अमित शाह ने क्या कहा।
थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था।
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।