प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास में हिस्सा लिया और इसके पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मनीला पहुंचे हैं। व्हाइट हाउस में वापसी के बाद क्वाड नेताओं के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी।

पीएम मोदी और ट्रम्प की आज फिलीपींस में मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के विरोध में मनीला में प्रदर्शन
मनीला। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास में हिस्सा लिया और इसके पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। 1920 के दशक में स्थापित यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक स्थल पर आने को अपना सौभाग्य बताया।
दो साल बाद एक साथ बैठेंगे क्वाड के नेता
मनीला में मंगलवार को क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया) देशों की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें दो साल बाद चारों देशों के शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आएंगे। इस बैठक में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अलावा आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची भी शामिल होंगी।
बैठक का लक्ष्य- सहयोग को बढ़ावा देना
व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी ओलिविया वेल्स के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देना है। वार्ता के दौरान जरूरी खनिजों की आपूर्ति, ऊर्जा सप्लाई के लिए समुद्री व्यापारिक रास्तों को सुरक्षित रखने और व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
आसियान सम्मेलन, कूटनीतिक यात्रा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मनीला पहुंचे हैं। व्हाइट हाउस में वापसी के बाद क्वाड नेताओं के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी। इसके साथ ही वे आसियान सम्मेलन में क्षेत्रीय नेताओं के साथ व्यापारिक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जबकि पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शिरकत करेंगे। फिलीपींस दौरे के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प चीन रवाना होंगे, जहां परमाणु मुद्दों पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी बातचीत संभावित है। इसके अलावा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से भी उनकी मुलाकात के कयास लगाए जा रहे हैं।
ट्रम्प के दौरे के विरोध में मनीला में प्रदर्शन
एक ओर जहां कूटनीतिक बैठकों का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर मनीला में अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। 15 और 16 नवंबर को न्यू पैट्रियॉटिक अलायंस समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आसियान सम्मेलन स्थल की ओर मार्च निकाला, जिसे रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। हाथों में ट्रम्प का यहां स्वागत नहीं के पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के कारण फिलीपींस में महंगाई और आर्थिक संकट गहराया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे टेडी कैसीनो ने राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को विदेशी मेहमानों के स्वागत के बजाय देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग को Nvidia के CEO के रूप में वापस लाने का समर्थन किया है। हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया था। ट्रंप ने कहा हुआंग ने सबक सीख लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और आसियान देशों के बीच बेहतर सहयोग पर जोर दिया। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल हमले का शिकार हुए पनामा के जहाज 'तारा गैस' की पहचान हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की पुष्टि, सवार सभी 24 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित। UKMTO ने भी जारी की एडवाइजरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास में हिस्सा लिया और इसके पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मनीला पहुंचे हैं। व्हाइट हाउस में वापसी के बाद क्वाड नेताओं के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला पहुंचे। 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल। जानें भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर विजन का महत्व।
शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच उनके गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, BGB की 6 प्लाटून तैनात।
इटली की सांसद डेबोरा बर्गामिनी ने यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक की भाजपा पर ‘वोट चोर’ टिप्पणी की आलोचना की। कहा- 97 करोड़ मतदाताओं वाले भारत को लोकतंत्र पर लेक्चर देना गलत। जानें अमित शाह ने क्या कहा।
थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था।
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह