शक्ति की आराधना और अटूट आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि देशभर में अत्यंत उल्लास, दिव्यता और भव्यता के साथ शुरू हो गया है। पहले ही दिन से उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक संपूर्ण भारत मां जगदंबा की भक्ति के रंग में सराबोर हो चुका है।

मध्य प्रदेश के शक्ति पीठों में उमंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात
मध्यप्रदेश के सात देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सुबह की आरती में मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
शक्ति की आराधना और अटूट आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि देशभर में अत्यंत उल्लास, दिव्यता और भव्यता के साथ शुरू हो गया है। पहले ही दिन से उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक संपूर्ण भारत मां जगदंबा की भक्ति के रंग में सराबोर हो चुका है। पर्व की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित देश के शीर्ष नेतृत्व ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां शैलपुत्री से राष्ट्र की एकता, प्रगति, सुख और आरोग्य की मंगल कामना की है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आज हर दिशा से केवल और केवल जय माता दी के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक माता के दरबार भक्तों से खचाखच भर चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के ही प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए चारों द्वारों पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। इधर, शक्ति की भक्ति का केंद्र बने मध्य प्रदेश में तो जैसे पूरा भूलोक ही देवलोक बन गया हो। प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा है।
मैहर में पट खुलते ही पहुंचे लाखों श्रद्धालु
त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दरबार में अलसुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लाल परिधानों में सजी मां शारदा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मैहर में 700 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

नलखेड़ा में हवन-अनुष्ठान
आगर मालवा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दरबार में प्रथम दिन स्वर्ण श्रृंगार और 56 भोग का भव्य आयोजन हुआ। यहां साधकों और उपासकों ने जप-तप और हवन अनुष्ठान किए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं।

धार और उज्जैन में भी गूंजे जयकारे
धार के प्राचीन गढ़ कालिका मंदिर और उज्जैन के हरिसिद्धि मंदिर में भी घट स्थापना के साथ उत्सव का माहौल है। धार में पंवार राजवंश द्वारा स्थापित ऐतिहासिक मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां अल सुबह की काकड़ आरती में हजारों भक्त शामिल हुए। माता रानी के जयकारे से पूरा अंचल गूंज उठा।
प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता व प्रगति के संकल्प को सशक्त करे। उन्होंने मां शैलपुत्री के चरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित होने की कामना की। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मां शैलपुत्री का दिव्य स्वरूप हमें जीवन में दृढ़ता और अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी के दरबार में नवाया शीश
इधर, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के ऐतिहासिक देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता के पांव पखारे, आरती उतारी और गोसेवा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम योगी ने बलरामपुर को विकास का रोल मॉडल बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों और विकास योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

शक्ति की आराधना और अटूट आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि देशभर में अत्यंत उल्लास, दिव्यता और भव्यता के साथ शुरू हो गया है। पहले ही दिन से उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक संपूर्ण भारत मां जगदंबा की भक्ति के रंग में सराबोर हो चुका है।
11 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल (1 से 9 तक)। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का दिन आपके करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा।
11 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल। जानें मेष से मीन राशि तक के जातकों का करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार और स्वास्थ्य का हाल।
जानिए 11 अक्टूबर 2026, रविवार (शरद नवरात्रि घटस्थापना प्रथम दिन) का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, तिथि और चौघड़िया
पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और पूजन किया।
जानिए 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें सर्व पितृ अमावस्या, हस्त नक्षत्र, इन्द्र योग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
अंक ज्योतिष के अनुसार 10 अक्टूबर का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ा संपूर्ण राशिफल व विशेष उपाय।
10 अक्टूबर का राशिफल विस्तार से पढ़ें। मेष, वृष, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जानें यहाँ।
दशहरा और दुर्गा विसर्जन 2026 की सही तिथि को लेकर असमंजस है? जानें 20 और 21 अक्टूबर में से किस दिन विजयादशमी मनाना शास्त्र सम्मत है और पंचांग क्या कहता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और उपाय से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह