श्योपुर से जयपुर, दिल्ली, टोंक, दोसा की ओर से जाने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया है। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। यहां मानपुर में सरकारी अस्पताल में पानी भर जाने के कारण 12 मरीज फंस गए। एसडीईआरएफ की टीम ने सभी को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। वहीं सुबह-सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा की। अति भारी बारिश वाले जिलों के कलेक्टरों से जानकारी ली और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बचाव और राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी है मौजूद। इधर, श्योपुर को माधोपुर से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-552 पर रणथंभोर नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिया टूट गई, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। श्योपुर से जयपुर, दिल्ली, टोंक, दोसा की ओर से जाने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया है। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। यहां मानपुर में सरकारी अस्पताल में पानी भर जाने के कारण 12 मरीज फंस गए। एसडीईआरएफ की टीम ने सभी को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। गुना में 24 घंटे में 12.92 इंच बारिश हो गई। यहां कलोरा बांध की वेस्ट बीयर 15 फीट तक टूट गई है। पूरा डैम टूटने की आशंका है। इससे आसपास के गांवों के जलमग्न होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ और सेना को बुला लिया है। नर्मदापुरम में सोहागपुर के ग्राम सांकला में नर्मदा किनारे बसे गांव के 7 मकानों में पानी भर गया। परिवारों ने सामान ट्रॉलियों में रखवा दिया है। विदिशा में बेतवा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भोपाल रोड रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर तक पानी पहुंच गया है। नदी किनारे मंदिर आधे डूब गए हैं। भोपाल, नर्मदापुरम और अशोकनगर सहित कई अन्य जिलों में लगातार बारिश के चलते एक दिन पहले ही स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी।
इधर, मौसम विभाग ने बारिश से आहत मध्यप्रदेश राहत भरी खबर दी है। दरअसल, दो दिन से जारी बारिश से अब राहत मिलेगी। राजधानी में लगातार हो रही बारिश से गुरुवार से राहत मिलने लगेगी। यही नहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में कही तेज तो कही रुक-रुक कर हो रही बारिश से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

शिवपुरी में कोलारस के पचावली गांव में बस में सवार होकर स्कूल से घर लौट रहे 30 बच्चे बाढ़ में फंस गए, जिसके बाद सभी को पचावली सरपंच के घर रुकवाया गया। बच्चे मंगलवार से यहीं हैं और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। कोलारस के संगेश्वर गांव में लोग छत पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। शिवपुरी में कोलारस के अनंतपुर गांव में आर्मी रेस्क्यू की तैयारी कर रही है। यहां बोट से ग्रामीणों का किया जाएगा।
सागर जिले में बेतवा का पानी तटीय गांवों से होते हुए सड़क मार्गों तक पहुंच गया है। पुल डूब गए हैं, जिससे मुंगावली-भोपाल मुख्य मार्ग बंद हो गया है।नदी का पानी हान्सलखेड़ी, ढ़िमरौली, सरगौली, खमऊखेड़ी, सिरचौंपी, लखाहर, महादेवखेड़ी समेत 10 गांवों में पहुंच चुका है। बीना में पिछले 24 घंटे में एक इंच से अधिक बारिश हुई है।
अशोकनगर जिले की भटौली गांव में बाढ़ में फंसे चार लोगों को रात में सुरक्षित निकाल लिया गया। एसडीआरएफ की टीम के साथ कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी विनीत कुमार जैन मौके पर पहुंचे और चारों युवकों की सुरक्षित निकालकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके बाद घर भेज दिया।

झांसी के बबीना से सेना की टीम गुना पहुंची। उन्हें गुना से बमोरी इलाके के फतेहगढ़ के लिए रवाना किया जा रहा है। इस टीम में 75 जवान हैं। लगभग 10 ट्रकों से टीम पहुंची है। उनके साथ राहत के जरूरी उपकरण हैं। शहर में उन्हें एक जगह ब्रीफिंग दी गई और यहां से फिर बमोरी ले लिए रवाना किया गया।

रायसेन में कई इलाकों में पानी भर गया है। रहवासियों को राहत कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है। बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा, सहित जिले भर में राहत कैंप बनाए गए हैं। बरेली-छिंदवाड़ा मार्ग पर तेंदुनि नदी के पुल पर पानी आ गया है, जिससे रास्ता बंद हो गया है। बोरास में नर्मदा नदी के पुल पर पानी आने से उदयपुरा गाडरवारा मार्ग भी बंद हो गया है।



जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।