उत्तराखंड में बर्फबारी... राजस्थान में गिरे ओले... मध्य प्रदेश में बारिश

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।

By: Arvind Mishra

Feb 19, 20269:51 AM

view3

view0

उत्तराखंड में बर्फबारी... राजस्थान में गिरे ओले... मध्य प्रदेश में बारिश

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई।

  • हरियाणा में बारिश से सात डिग्री तापमान गिरा
  • जम्मू में डोडा की जय वैली बर्फ से ढक गई
  • मथुरा में बुधवार रात बारिश के बाद सर्दी बढ़ी

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के रटर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई आॅपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

हरियाणा: बारिश से पारा 7 डिग्री गिरा

हरियाणा में बारिश के चलते दिन का तापमान गिरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हिसार में पारा 7.1 डिग्री तक लुढ़का। दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। इससे पहले बुधवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ये धाम फिर से बर्फ से ढक गए।  

भोपाल में सुबह-सुबह बारिश... बढ़ गई ठंड

इधर, मध्य प्रदेश में इस फरवरी तीसरी बार मौसम ने करवट बदली। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना है। भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इसके साथ ही राजधानी में एक बार फिर ठंडी का दौर लौट आया है। सुबह-सुबह स्कूल जा रहे छोटे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रतलाम में सुबह हल्की बारिश

रतलाम में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। बुधवार रात बूंदाबांदी हुई। सुबह हल्की बारिश से सड़कें गीली नजर आईं। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। बूंदाबांदी और हवा से मौसम में एक बार फिर ठंडक खुल गई है। बादल छाए हुए हैं। सूरज की लुका-छिपी जारी है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से लुढ़क कर 31.2 पर चला गया। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज हुआ।

धार में आंधी-बारिश से फसल बर्बाद

धार शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में  देर रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवा, आंधी और बारिश के चलते कई गांवों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धार जिले के ग्राम पचलाना में गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह खेतों में आड़ी गिर गई। तेज हवाओं के कारण खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे कटाई कार्य और उपज दोनों पर असर पड़ना तय है। खेतों में गिरी फसल को देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कर्ज में दबे राज्य... फिर भी सरकारें दे रहीं भोजन-साइकिल और बिजली फ्री

कर्ज में दबे राज्य... फिर भी सरकारें दे रहीं भोजन-साइकिल और बिजली फ्री

सुप्रीम कोर्ट ने ने राज्यों द्वारा अपनाई जा रही फ्री सेवा संस्कृति की कड़ी आलोचना की। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि यह विकास में बाधा डालती है। केवल फ्रीबीज बांटने के बजाय पार्टियों को ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जो लोगों की जिंदगी बेहतर करें, जैसे बेरोजगारी दूर करने की योजनाएं। जब राज्य पहले से घाटे में चल रहे हैं, तो फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों दी जा रही हैं।

Loading...

Feb 19, 20261:44 PM

पंजाब में हड़कंप: अब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब में हड़कंप: अब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

देश में स्कूल, कोर्ट, मंत्रालय, बस और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी राज्य में धमकी भरे ई-मेल से धमकियां दी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Loading...

Feb 19, 202612:08 PM

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र

एआई इंपैक्ट समिट में आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का भारत आगमन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है।

Loading...

Feb 19, 202611:26 AM

यूपी: रफ्तार बनी काल... नहर में गिरी कार...तीन लोगों की डूबने से मौत 

यूपी: रफ्तार बनी काल... नहर में गिरी कार...तीन लोगों की डूबने से मौत 

उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।

Loading...

Feb 19, 202610:38 AM

उत्तराखंड में बर्फबारी... राजस्थान में गिरे ओले... मध्य प्रदेश में बारिश

उत्तराखंड में बर्फबारी... राजस्थान में गिरे ओले... मध्य प्रदेश में बारिश

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।

Loading...

Feb 19, 20269:51 AM