उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।

सुबह 6:30 बजे टहलने निकले लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

औरेया। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी। सुबह के समय ग्रामीणों ने नहर में एक कार पड़ी देखी। दरअसल, शादी समारोह में शामिल होकर दिबियापुर से लौटते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जहां कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात हुआ। गुरुवार सुबह 6:30 बजे टहलने निकले लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अछल्दा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा समेत पुलिस व प्रशासनिक महकमा घटनास्थल पर पहुंच गया।
शादी से लौट रहे थे इटावा
पुलिस के अनुसार, कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सभी इटावा के भरथना के निवासी थे। यूपी 75 एस 9741 रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार राजीव कुमार गुप्ता की निकली। शादी समारोह में शामिल होकर रात डेढ़ बजे सभी निकले थे।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर
अछल्दा-भरथना मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास नहर कार जा गिरी। करीब 45 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 32 वर्षीय युवक को डूबी कार से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी भी पहुंचे। दिवंगतों की पहचान कराई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
हाल ही में जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में शिशु मृत्यु दर में लगातार सुधार हो रहा है। 2019 में जहां यह दर 30 थी, वहीं अब घटकर 24 पर आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग राज्यों के बीच शिशु मृत्यु दर में काफी बड़ा अंतर देखा गया है।
मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे। सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया।
सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है।
West Bengal Falta Seat Election Result: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 74 साल के इतिहास में पहली बार यहां बीजेपी जीती है, जबकि टीएमसी चौथे नंबर पर रही। जानिए पूरा समीकरण।
अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान में आई तकनीकी खराबी। पायलट ने सूझबूझ से हरदुआगंज के चंगेरी गांव में की इमरजेंसी लैंडिंग। पायलट और छात्र सुरक्षित, जानिए एडीएम सिटी अतुल गुप्ता ने क्या कहा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। 1 घंटे चली इस रणनीतिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा हुई और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला।
केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) की जगह नया कानून 'VB-G RAM G' लागू करने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं। जानिए क्या बदल जाएगा और यह कब से लागू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटे। जानिए कैसे ग्रीन एनर्जी और वैश्विक साझेदारियां भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।