×

पंजाब में हड़कंप: अब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

देश में स्कूल, कोर्ट, मंत्रालय, बस और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी राज्य में धमकी भरे ई-मेल से धमकियां दी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

By: Arvind Mishra

Feb 19, 202612:08 PM

view4

view0

पंजाब में हड़कंप: अब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए गए हैं।

  • ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
  • एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया

पंजाब। स्टार समाचार वेब

देश में स्कूल, कोर्ट, मंत्रालय, बस और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी राज्य में धमकी भरे ई-मेल से धमकियां दी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच आज यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए गए हैं। सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की बात कही गई है। इनपुट के मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

शरारत या साजिश... पुलिस कर रही जांच

मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं, जिससे यह साफ हो सके कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश।

साइबर सेल की मदद

सचिवालय को यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है। जैसे ही यह मेल अधिकारियों की नजर में आया, तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। संवेदनशील सरकारी इमारत होने के कारण प्रशासन ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से इस बात की जांच की जा रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कर्ज में दबे राज्य... फिर भी सरकारें दे रहीं भोजन-साइकिल और बिजली फ्री

कर्ज में दबे राज्य... फिर भी सरकारें दे रहीं भोजन-साइकिल और बिजली फ्री

सुप्रीम कोर्ट ने ने राज्यों द्वारा अपनाई जा रही फ्री सेवा संस्कृति की कड़ी आलोचना की। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि यह विकास में बाधा डालती है। केवल फ्रीबीज बांटने के बजाय पार्टियों को ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जो लोगों की जिंदगी बेहतर करें, जैसे बेरोजगारी दूर करने की योजनाएं। जब राज्य पहले से घाटे में चल रहे हैं, तो फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों दी जा रही हैं।

Loading...

Feb 19, 20261:44 PM

पंजाब में हड़कंप: अब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब में हड़कंप: अब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

देश में स्कूल, कोर्ट, मंत्रालय, बस और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी राज्य में धमकी भरे ई-मेल से धमकियां दी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Loading...

Feb 19, 202612:08 PM

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र

एआई इंपैक्ट समिट में आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का भारत आगमन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है।

Loading...

Feb 19, 202611:26 AM

यूपी: रफ्तार बनी काल... नहर में गिरी कार...तीन लोगों की डूबने से मौत 

यूपी: रफ्तार बनी काल... नहर में गिरी कार...तीन लोगों की डूबने से मौत 

उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।

Loading...

Feb 19, 202610:38 AM

उत्तराखंड में बर्फबारी... राजस्थान में गिरे ओले... मध्य प्रदेश में बारिश

उत्तराखंड में बर्फबारी... राजस्थान में गिरे ओले... मध्य प्रदेश में बारिश

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।

Loading...

Feb 19, 20269:51 AM