मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
देश में स्कूल, कोर्ट, मंत्रालय, बस और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी राज्य में धमकी भरे ई-मेल से धमकियां दी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज यानी गुरुवार को पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह घटना बुधवार को शहर के 30 प्रमुख स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल के ठीक एक दिन बाद हुई है।















