स्टार सुबह.. हर सुबह खबरों से आपको अपडेट करता है। आज(28 नवंबर) को बात करेंगे... अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध की.. इमरान खान की मौत को लेकर पाकिस्तान की सफाई की... चीन में हुए ट्रेन हादसे की... डॉ. शाहीन का पति कौन निकला, बताएंगे.... मप्र में छुट्टी के नए नियमों की.. खाद के लिए लाइन में लगे किसान और मौत की।
By: Ajay Tiwari
Nov 28, 20255:59 AM
नमस्कार,
स्टार सुबह.. हर सुबह खबरों से आपको अपडेट करता है। आज(28 नवंबर) को बात करेंगे... अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध की.. इमरान खान की मौत को लेकर पाकिस्तान की सफाई की... चीन में हुए ट्रेन हादसे की... डॉ. शाहीन का पति कौन निकला, बताएंगे.... मप्र में छुट्टी के नए नियमों की.. खाद के लिए लाइन में लगे किसान और मौत की।
वॉशिंगटन: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। हमलावर, रहमानुल्लाह लकनवाल, एक अफगानी नागरिक है। वह आपरेशन एलाइज वेलकम के तहत अमेरिका आया था। उसने घात लगाकर सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला किया। एफबीआई मामले की जांच कर रही है, और हमलावर का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। विस्तार से पढ़िए..
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चल रही हत्या की अफवाहों के बीच सरकार और जेल प्रबंधन ने बयान जारी किया है। अदियाला जेल प्रशासन ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पूर्व पीएम को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने जोर देकर कहा कि वह अभी भी जेल के अंदर हैं, जिंदा हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। विस्तार से पढ़िए..
कुनमिंग: चीन के दक्षिणी इलाके युन्नान में सुबह-सुबह एक ऐसा रेल हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया। एक नियमित तकनीकी जांच के दौरान हुआ यह टकराव रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर गया है। हादसे में कई कर्मचारियों की जिंदगी दांव पर लग गई, जबकि विभाग अब घटना की तह तक जाने में जुट गया है। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी ब्लास्ट को लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। अब आतंकी मुजम्मिल को लेकर एक हैरान करने वाला सच उजागर हुआ है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: मध्य प्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की अवकाश व्यवस्था में 1 जनवरी 2026 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, क्योंकि वित्त विभाग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। ये नए नियम 1978 के पुराने अवकाश नियमों का स्थान लेंगे, जिससे कर्मचारियों के लिए छुट्टियों के प्रावधानों में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। विस्तार से पढ़िए..
गुना: किसानों की जान ले रही खाद.. मामला मप्र के गुना जिले का है। खाद के लिए कुशेपुर गांव की आदिवासी महिला भुरिया बाई दो दिन से लाइन में लगी थीं। दिन में खाद का इंतजार और रात को वहां सोना किसानों के लिए सामान्य स्थिति बनी हुई है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल. मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर, प्रदेशभर से भोपाल पहुँचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर वोटर लिस्ट में धांधली (SIR) का कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने के लिए विशाल जुलूस निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। विस्तार से पढ़िए..
छतरपुर. छतरपुर जिले के प्रसिद्ध भीमकुंड आश्रम में दुखद घटना सामने आई है, जहाँ आश्रम के महंत शंकर शरण दास (62) ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महंत, जो लगभग आठ वर्ष पहले आश्रम के अध्यक्ष भी थे, ने कुछ समय पूर्व अपना पद जय सिंह ठाकुर को सौंप दिया था। विस्तार से पढ़िए...
चलते- चलते..
"आपकी कीमत इस बात में है कि आप क्या हैं, न कि इस बात में कि आपके पास क्या है। आप जो हैं, वह आपके कामों से झलकेगा।"