स्टार सुबह. खबरों के सफरनामें आज (22 नवंबर) को बात..श्रम कानूनों में बदलाव की.. अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह की.. नीतीश बाबू के गृह विभाग छोड़ने की और भोपाल में कारोबारी पर पड़े छापे की।

नमस्कार,
स्टार सुबह. खबरों के सफरनामें आज (22 नवंबर) को बात..श्रम कानूनों में बदलाव की.. अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह की.. नीतीश बाबू के गृह विभाग छोड़ने की और भोपाल में कारोबारी पर पड़े छापे की।
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए चार नए श्रम कानूनों (Labour Codes) को लागू कर दिया है, जिसे 'आत्मनिर्भर भारत' की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फैसले के तहत, सरकार ने पुराने 29 जटिल और बिखरे हुए केंद्रीय श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है। विस्तार से पढ़िए..
जयपुर: जयपुर पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय नगर और प्रतापनगर में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी की है। इस दौरान 49 पुरुषों और 11 महिलाओं सहित कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 57 कंप्यूटर और 3 लैपटॉप भी जब्त किए हैं। विस्तार से पढ़िए...
पटना: नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार अपना सबसे महत्वपूर्ण विभाग, गृह विभाग, छोड़ दिया है। यह विभाग अब BJP के खाते में चला गया है, जिसकी जिम्मेदारी डिप्टी CM सम्राट चौधरी संभालेंगे। बदलाव में मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग का अहम जिम्मा सौंपा गया है। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली: देश में कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के नेताओं में कुर्सी के लिए खींचतान शुरू है। दरअसल, बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर असंतोष फिर सामने आने लगा है। इस राजनीतिक उथल-पुथल का असर कर्नाटक तक पहुंच गया है, जहां सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर टकराव शुरू हो गया है। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली: मैं बौद्ध धर्म को मानने वाला हूं, लेकिन वास्तव में एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हूं। हिंदू, सिख, इस्लाम समेत सभी धर्मों में विश्वास रखता हूं। मैंने धर्मनिरपेक्षता अपने पिता से सीखी है। मेरे पिता भी पूरी तरह से सेक्युलर थे और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायी थे। यह बात सीजेआई बीआर गवई ने एडवोकेट्स आन रिकॉर्ड एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की। इससे शहर में हड़कंप मच गया। दरअसल, यह कार्रवाई 35.37 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी के मामले में की गई है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोर देकर कहा है कि मध्य प्रदेश तेजी से उद्योगों के लिए एक पसंदीदा राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने तीन दिवसीय फेड एक्सपो-2025 का विधिवत शुभारंभ किया, जिसका आयोजन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FMPCCI) द्वारा गोविन्दपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में किया गया। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन था। धनखड़ ने पुस्तक को "हमारी गौरवशाली बातों का दर्पण" बताया। विस्तार से पढ़िए..
चलते- चलते...
मेहनत करो तो धन बने, सब्र करो तो काम.. मीठा बोलो तो पहचान बने और इज्जत करो तो नाम..!

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.