खबरों के सफरनामे स्टार सुबह में आपका स्वागत है। हर सुबह खबरी दुनिया से रू ब रू करता बुलेटिन आपको अपडेट करता देश- दुनिया और आपके आसपास की खबरों से। चलिए जानिए 27 नवंबर की सुबह तक क्या घटा दुनिया में.

खबरों के सफरनामे स्टार सुबह में आपका स्वागत है। हर सुबह खबरी दुनिया से रू ब रू करता बुलेटिन आपको अपडेट करता देश- दुनिया और आपके आसपास की खबरों से। चलिए जानिए 27 नवंबर की सुबह तक क्या घटा दुनिया में.
यूक्रेन शांति योजना पर ट्रंप की पहल.. तो थम जाएगा युद्ध.. यूक्रेन भी तैयार
वाशिंगटन: यूक्रेन और रूस के बीच पिछले चार वर्षों से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और रूस के प्रयास तेज़ हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की नई शांति पहल के तहत, अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्काल और उनकी टीम ने अबू धाबी में रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। विस्तार से पढ़िए..
पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं। लंबे समय से उन पर पाकिस्तान सरकार और सेना द्वारा जेल में प्रताड़ित किए जाने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में, खान के परिवार को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। विस्तार से पढ़िए..
अमेरिका: अमेरिका के प्रतिष्ठित एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एक बार फिर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक पूर्व अमेरिकी प्रतिनिधि डेव ब्रैट ने चौंकाने वाला दावा किया है कि चेन्नई को पूरे भारत के कुल कोटा से कहीं ज्यादा, करीब 220,000 वीजा आवंटित किए गए, जबकि एच-1बी वीजा की राष्ट्रीय सीमा केवल 85,000 है। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत के औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से कुल ₹19,919 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में सबसे अहम है दुर्लभ पृथ्वी स्थायी मैग्नेट (Rare Earth Permanent Magnets - REPM) निर्माण को प्रोत्साहित करने वाली ₹7,280 करोड़ की नई योजना, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और रक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विस्तार से पढ़िए..
भारत ने उठाये बड़े मुद्दे: मानवाधिकार पर पाकिस्तान को घेरा, चीन को दी चेतावनी
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में भारत की विदेश नीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने पाकिस्तान के मानवाधिकारों पर टिप्पणी के जवाब में कहा कि कट्टरता, दमन और अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार के कारण पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उसे अपने ही खराब रिकॉर्ड पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली: 76वें संविधान दिवस पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में खास समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दोनों सदनों के सांसदों की मौजूदगी में मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया सहित नौ भाषाओं में संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया। विस्तार से पढ़िए..
रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करना सरकार के लिए गर्व का विषय
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल विभाग प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। भारत की प्राचीन संस्कृति में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, संतुलन और मानसिक दृढ़ता का माध्यम माने गए हैं। पुराने समय में नौकायन, तैराकी और जल प्रशिक्षण को सामरिक और शारीरिक दक्षता का अहम हिस्सा माना जाता था। विस्तार से पढ़िए..
चलते- चलते...
आप तब तक अपना जीवन नहीं बदल पाएंगे, जब तक आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं करते! आपकी सफलता का रहस्य आपकी दैनिक दिनचर्या में निहित हैं..!

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.