×

स्टार सुबह... मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गा है... सुप्रीम आदेश पर मंत्री शाह के खिलाफ हाईकोर्ट में केस बंद

खबरों का सफरनामा, स्टार सुबह, समाचार देश , मध्यप्रदेश

By: Star News

Jun 18, 20251:00 AM

view1

view0

स्टार सुबह... मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के प्रमोशन  का रास्ता साफ हो गा है... सुप्रीम आदेश पर मंत्री शाह के खिलाफ हाईकोर्ट में केस बंद

नमस्कार,

'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

मध्यप्रदेश में प्रमोशन का रास्ता साफ


भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। साथ ही प्रमोशन के बाद खाली पदों पर नई भर्ती भी की जाएगी। दरअसल, मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसले की जानकारी दी. विस्तार से पढ़िए...

ऐशबाग का अजूबा: इंजीनियरों की 'गोल-गोल' गलती


भोपाल. राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र स्थित, अपने 90 डिग्री के तीखे मोड़ के कारण देशभर में चर्चा का विषय बना फ्लाईओवर अब रिडिजाइन किया जाएगा। इस फ्लाईओवर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। विस्तार से पढ़िए..

महाकुंभ की वायरल गर्ल के लुक ने सबको चौंकाया


भोपाल. महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मध्यप्रदेश की मोनालिसा अब अभिनेत्री बन चुकी हैं। उनका बॉलीवुड का सफर बड़ा ही रोचक है। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। विस्तार से पढ़िए..

सुप्रीम आदेश पर मंत्री शाह के खिलाफ हाईकोर्ट में केस बंद


भोपाल. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए शर्मनाक बयान के बाद स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की गई अदालती कार्रवाई बंद कर दी है। सर्वोच्च न्यायालय में उक्त मामले में सुनवाई लंबित है और सर्वोच्च न्यायालय ने 28 मई को हाईकोर्ट को ओदश दिया था  कि मंत्री विजय खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई बंद कर दें। विस्तार से पढ़िए..

ग्वालियर प्रतिमा विवाद: कांग्रेस का 23 जून से MP में 'संविधान बचाओ' आंदोलन

भोपाल. ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर पैदा हुए विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस 23 से 25 जून तक 'वैचारिक जनजागरण अभियान' चलाएगी। मकसद संविधान और बाबा साहब के सम्मान का संदेश जनता तक पहुंचाना है। विस्तार से पढ़िए

चलते-चलते...

आत्मनिर्भरता आपको दूसरों की परवाह किए बिना, वो करने की आज़ादी देती है जो आप चाहते हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह... भाजपा सांसदों-विधायकों की पाठशाला खत्म... सिवनी में दम घुटने से दो की मौत, MP में मानसून की एंट्री

1

0

स्टार सुबह... भाजपा सांसदों-विधायकों की पाठशाला खत्म... सिवनी में दम घुटने से दो की मौत, MP में मानसून की एंट्री

नमस्कार, 'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

Loading...

Jun 17, 20251:00 AM