अमेरिका के ईरान पर सैन्य कार्रवाई और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में ही औंधे मुंह गिरता नजर आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स टूटकर खुला। वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की।

मिडिल ईस्ट में टेंशन का असर वैश्विक बाजारों में दिखा
एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का माहौल
रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 95.17 पर आया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के ईरान पर सैन्य कार्रवाई और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में ही औंधे मुंह गिरता नजर आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स टूटकर खुला। वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। इससे निवेशक भी हैरान हो गए। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली। पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी ने घरेलू बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया है। सुबह शुरुआती कारोबार में ही चौतरफा बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक और निफ्टी 24,250 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। इस अचानक आई गिरावट ने घरेलू निवेशकों को सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है।
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह
शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह ईरान-अमेरिका के बीच नए सिरे से बढ़ा तनाव है। इस भू-राजनीतिक संघर्ष के बढ़ने से वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका गहरी हो गई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में अचानक जोरदार उछाल आया है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल दूसरे देशों से आयात करता है, इसलिए तेल की कीमतों में होने वाली कोई भी बढ़ोतरी घरेलू अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए नकारात्मक संकेत मानी जाती है।
अमेरिकी बाजार में गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 52925 | -131 | -0.25% |
| नैस्डैक | 25819 | -302 | -1.16% |
| S&P 500 | 7504 | -34 | -0.45% |
ये रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सुबह के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स भारी बिकवाली के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 549.79 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 77,630.93 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 173.71 अंक यानी 0.71 फीसदी टूटकर 24,225.00 के स्तर पर आ गया, जो 24,250 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। इधर, शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 95.17 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7523 | -133 | -1.10% |
| निक्केई (जापान) | 67759 | -498 | -0.73% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24097 | +600 | +2.19% |
कच्चे तेल की कीमतों का सबसे बुरा असर
कच्चे तेल की कीमतों में आई अचानक तेजी का सबसे पहला और सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ा है जिनके कामकाज में ईंधन या कच्चे तेल का सीधा इस्तेमाल होता है। बीपीसीएल आयल मार्केटिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड का शेयर सबसे अधिक प्रभावित हुआ और इसमें 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एविएशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंडिगो के शेयरों में भी 2 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई। तेल की बढ़ी कीमतों से एटीएफ महंगा होने की आशंका ने इस शेयर पर दबाव बनाया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज सोना महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी के रेट गिर ही गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.67 फीसदी बढ़कर यानी 1087 रुपए तेजी के साथ 1,63,525 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आज हफ्ते का पहला दिन है और सावन का आखिरी सोमवार भी है। इस दौरान शेयर बाजार में भी जबरदस्त हरियाली छाई हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 88 अंकों की बढ़त के साथ हुई। वहीं, निफ्टी 33 अंक उछलकर 24000 के पार चल गया।
केंद्र सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं। भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।
टीसीएस (TCS) द्वारा कर्मचारियों के लैपटॉप में मॉनिटरिंग टूल लगाए जाने के बाद डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। जानिए इस टूल के उपयोग और जेडस्केलर साझेदारी से जुड़े पूरे मामले की विस्तार से जानकारी।
घरेलू और वैश्विक बाजार में सोने और चांदी के दाम बढ़े। जानिए 21 अगस्त 2026 को 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और चांदी के एमसीएक्स तथा प्रमुख शहरों के ताजा भाव।
भारतीय शेयर बार में आज गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50 अंक से अधिक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी भी 24,250 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट में रात भर के नुकसान और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई।
एसबीआई ने बेसिक सेविंग्स खातों के लिए कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव किया है। जानें 1 अक्टूबर से 4 मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद कितना शुल्क लगेगा।
त्योहारों की शुरुआत से पहले शक्कर के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान है। जानिए दिल्ली और मध्य प्रदेश में चीनी की बढ़ी कीमतों और इसके असर की पूरी खबर।
20 अगस्त 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल। MCX पर गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के सोने के दाम जानने के लिए पढ़ें यह अपडेट
भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों के चेहरे पर खुशी लौटी। प्रमुख सूचकांकों ने जोरदार वापसी दर्ज की। सेंसेक्स करीब 0.7 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी ने लगातार सात दिन से जारी गिरावट के सिलसिले को आखिरकार तोड़ दिया।