×

भारत-मंगोलिया की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास जारी

By: Sandeep malviya

Jun 08, 20256:24 PM

view8

view0

भारत-मंगोलिया की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास जारी

उलानबातार (मंगोलिया)। भारत और मंगोलिया के सैन्य दल उलानबातार में चल रहे द्विपक्षीय अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद रोधी अभियानों और सटीक निशानेबाजी की सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान कर रही हैं। इससे अंतर-संचालन क्षमता मजबूत हो रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।  अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभ्यास के जरिए दोनों देश अपनी मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी जवाब देने की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। इस अभ्यास का नाम 'नोमैडिक एलीफेंट' रखा गया है। यह संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण है, जो 31 मई से 13 जून तक मंगोलिया के विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है। इस अभ्यास का मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है। 


भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में गैर-परंपरागत अभियानों पर केंद्रित है और इसका मकसद दोनों देशों की कार्यक्षमता बढ़ाना है। यह दो सप्ताह का अभ्यास हर साल भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से होता है। पिछला संस्करण जुलाई 2024 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था। यह अभ्यास भारत और मंगोलिया के बढ़ते रक्षा सहयोग को दशार्ता है। 


एक अधिकारी ने कहा, आपसी तालमेलन और तत्परता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रशिक्षण गतिविधियां चल रही हैं। दोनों देशों की सेनाएं अपनी आॅपरेशनल रणनीतियों को सुधार रही हैं और जटिल इलाकों और माहौल में काम करने की क्षमता विकसित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास इसलिए खास है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों की तरह है। ये मिशन वास्तविक दुनिया में होते हैं, जहां कई देशों की सेनाएं अलग-अलग और मुश्किल हालात में साथ मिलकर काम करती हैं। जारी अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं अपने अनुभव और कौशल को एक-दूसरे से साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को मिलकर काम करने में मदद करते हैं, ताकि वह भविष्य में शांति मिशन या मानवीय मदद में आसानी से काम कर सकें। अधिकारी ने बताया कि 'नोमैडिक एलीफेंट' अभ्यास में युद्ध प्रशिक्षण के साथ-साथ दोनों देशों के सैनिकों के बीच सांस्कृतिक समझ और दोस्ती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

डोनाल्ड ट्रंप के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

डोनाल्ड ट्रंप के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान तकनीकी खराबी के कारण वॉशिंगटन लौटा। जानिए क्या था कारण और दावोस में ग्रीनलैंड पॉलिसी को लेकर क्या है ट्रंप का बड़ा प्लान।

Loading...

Jan 21, 20264:20 PM

अंतरिक्ष की परी... तीन दशक बाद नासा से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष की परी... तीन दशक बाद नासा से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने तीन दशक के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्ति ले ली है। नासा ने घोषणा की कि उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर-2025 से प्रभावी हो गई है। सुनीता ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए।

Loading...

Jan 21, 202611:00 AM

ईरान: दंगाइयों को तीन दिन में आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम 

ईरान: दंगाइयों को तीन दिन में आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम 

दिसंबर-2025 में शुरू हुए उग्र प्रदर्शनों ने ईरान को हिलाकर रख दिया था। अब ये प्रदर्शन शांत हो गए हैं और खामेनेई सरकार ने दंगाइयों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ईरान के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने  उन प्रदर्शनकारियों को अल्टीमेटम जारी किया, जिन्हें अधिकारी दंगाई बता रहे हैं।

Loading...

Jan 20, 202611:09 AM

गाजा पीस बोर्ड: ट्रंप का बड़ा कूटनीतिक जुआ, मोदी के बाद अब पुतिन को भी न्योता

गाजा पीस बोर्ड: ट्रंप का बड़ा कूटनीतिक जुआ, मोदी के बाद अब पुतिन को भी न्योता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को 'गाजा पीस बोर्ड' में शामिल होने का न्योता भेजा है। जानें कैसे भारत और रूस की जुगलबंदी से बदलेगी मध्य-पूर्व की राजनीति।

Loading...

Jan 19, 20265:04 PM

पीटर नवारो की भारत को चेतावनी: ChatGPT और AI के इस्तेमाल पर ट्रंप सलाहकार ने उठाए सवाल

पीटर नवारो की भारत को चेतावनी: ChatGPT और AI के इस्तेमाल पर ट्रंप सलाहकार ने उठाए सवाल

डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और चीन में ChatGPT के उपयोग पर आपत्ति जताई है। जानें क्यों नवारो इसे अमेरिकी संसाधनों का नुकसान बता रहे हैं।

Loading...

Jan 18, 20265:22 PM