भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

डरबन में खेले गए टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मृति भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल (टी-20) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने एक रन लेते ही स्मृति ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने टी20 इंटरनेशलन में भारत के लिए 4231 रन बनाए थे। स्मृति के नाम पर 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.31 की औसत से 4244 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।

शतक और अर्धशतक शामिल
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड ऐसे खिलाड़ी को पीछे छोड़कर बनाया है, जिसने भारतीय टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक दबदबा बनाया था। रोहित ने वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.05 के एवरेज से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और अर्धशतक शामिल रहे।
अच्छी लय में दिख रही थीं
हालांकि, रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति मंधाना अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सकीं। वह अच्छी लय में दिख रही थीं और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश की। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ पांच ओवर में 46 रन जोड़ दिए।
सबसे शानदार पल
मंधाना की पारी का सबसे शानदार पल तब आया, जब उन्होंने क्लो ट्रायोन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर जोरदार छक्का लगायाय। उस शॉट में उनकी टाइमिंग और क्लास दोनों नजर आई। हालांकि, शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद स्मृति भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। अयाबोंगा खाका की गेंद पर कवर में कैच देकर वह आउट हो गईं।
स्मृति ने बड़ा मुकाम हासिल किया
मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी, यह दिन पूरी तरह स्मृति मंधाना के नाम रहा। भारतीय महिला क्रिकेट में वह पहले ही सबसे बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन अब उन्होंने टी20 इंटरनेशल में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर बड़ा मुकाम हासिल किया। अब उनकी नजरें सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले पर होगी, जहां वह बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहेंगी।
यह भी पढ़िए....
ऐतिहासिक... इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025 बनीं स्मृति मंधाना
दोस्त के लिए छोड़ा खेल: जेमिमा रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ रहने के लिए WBBL से नाम वापस लिया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं और उन्हें अपनी बारी के लिए धैर्य रखना चाहिए।
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा, जहां खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए।
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।
भारत के न्यूजीलैंड दौरा 2026 के लिए वनडे, T20 और टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है जबकि यशस्वी और जडेजा बाहर हैं। जानिए पूरा मैच शेड्यूल और स्क्वॉड।
मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में नाबाद 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जानिए इस रिकॉर्ड पारी और बाबासाहेब निंबालकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।
BCCI ने पुरुष चयन समिति का पुनर्गठन किया है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है, जबकि रमेश पोवार ने अजित अगरकर की जगह ली है।
पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। भारत को मिला 2028 पैरालंपिक का कोटा।
एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने पुरुषों के J1-70 किग्रा वर्ग में इंडोनेशियाई एथलीट को हराकर कांस्य पदक जीता। जानिए मैच का पूरा हाल।
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हुई। सम्राट नारुहितो ने उद्घाटन किया। भारतीय दल की अगुवाई प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने की।