भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल से शादी टूटने के बाद सोशल मीडिया से उनके साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। पलाश के बर्थडे पोस्ट के कैप्शन 'प्योरेस्ट सोल' पर फैंस ने जमकर कमेंट किए।

स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल ने रविवार (7 दिसंबर) को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी टूटने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद मंधाना ने तुरंत ही पलाश से जुड़े सभी सोशल मीडिया रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा के बाद, स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पलाश के साथ सिर्फ दो तस्वीरों को छोड़कर बाकी सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुछाल को भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, पलाश की फॉलोइंग लिस्ट में अभी भी स्मृति के माता-पिता का नाम शामिल है।
मंधाना ने पलाश के साथ केवल एक पुरानी पोस्ट छोड़ी है, जो मई 2023 में पलाश के जन्मदिन पर की गई थी। इस पोस्ट का कैप्शन था: "शुद्धतम आत्मा (प्योरेस्ट सोल) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
फैंस अब इसी पोस्ट के कैप्शन को लेकर जमकर चुटकियां ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक फैन ने कटाक्ष करते हुए लिखा, "मैं इसका स्क्रीनशॉट रख ले रहा हूं, क्योंकि मंधाना इसे भी डिलीट करने वाली हैं।"
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मंधाना लगता है आपकी फीड में एक कचड़ा रह गया है।"
कई फैंस ने जल्द से जल्द इस पोस्ट को भी डिलीट करने की अपील की है।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन मंधाना के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद से ही रिश्ते में दरार पड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।
शादी टलने के बाद ही स्मृति ने शादी से जुड़ी सभी पुरानी तस्वीरें हटा दी थीं।
सोशल मीडिया पर पलाश पर 'चीटिंग' के आरोप भी लगाए गए थे, हालांकि दोनों पक्षों ने इस पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी।
इससे पहले, पलाश मुछाल ने भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप में खिताबी जीत के बाद अपने हाथ पर 'SM18' (स्मृति मंधाना के नाम और जर्सी नंबर का संकेत) का टैटू भी साझा किया था। शादी से पहले उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंधाना को खास अंदाज में प्रपोज भी किया था, जिसका वीडियो भी उन्होंने अब डिलीट कर दिया है।
मंधाना ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के जरिए आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था कि, "मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं... मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं... आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।