भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

कच्चे तेल की गिरती कीमतों से निवेशकों को मिली राहत
सोना के दाम जून में 16 हजार व चांदी के 48 हजार गिरे
मुंबई। स्टार समाचार वेब
पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी चांदी 6,550 रुपए घटकर 2.15 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 22 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,156 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 16 हजार रुपए और चांदी के 48 हजार रुपए गिरे हैं।
बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स 367.18 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,358.40 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.75 अंक (0.44 फीसदी) की छलांग लगाते हुए 24,126.40 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक और एविएशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंडिगो के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल में भारी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई है, जो इसका चार महीने का सबसे निचला स्तर है। तेल सस्ता होना भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के लिए एक बहुत बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है।
ग्लोबल सप्लाई चेन में सुधार
होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते जहाजों की आवाजाही में लगातार सुधार हो रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति बाधित होने की चिंताएं काफी हद तक कम हो गई हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
सकारात्मक संकेत
जापान के निक्केई/टोपिक्स इंडेक्स में 1.3 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जो एक मजबूत संकेत है।
दबाव वाले बाजार
दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में थोड़ा दबाव भी है। हांगकांग का हैंग सेंग 1.2 प्रतिशत नीचे आ गया, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.2 फीसदी और आॅस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं दिखा।

भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 में से 4 कंपनियों के बाजार मूल्य में 1.43 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसमें एसबीआई सबसे आगे रहा।
8 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में सोने-चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
आगामी हफ्ते में 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। जानिए HAL, HPCL और अन्य प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड शेड्यूल और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।
वैश्विक बाजार में तांबा, एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ने से आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरण और गाड़ियां 8% तक महंगी हो सकती हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ऑफर फॉर सेल शानदार प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ। सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे सार्वजनिक शेयरधारिता 10% पहुंच गई।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। वैश्विक महंगाई और अनिश्चितताओं के चलते लोन और ईएमआई में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह