स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। पिछले कई दिनों से कई प्रदेशों में छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने 17 लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं की ओर से आरोप लगाए गए थे कि चैतन्यानंद उनका यौन शोषण करता था।

गिरफ्तारी बीती रात करीब 3.30 बजे एक होटल से की गई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। पिछले कई दिनों से कई प्रदेशों में छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने 17 लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं की ओर से आरोप लगाए गए थे कि चैतन्यानंद उनका यौन शोषण करता था। उस पर लड़कियों के बाथरूम में कैमरे भी लगा रखे थे। जिनके जरिए वह मौके का लाइव टेलीकास्ट मोबाइल पर देखता था। दरअसल, दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी आगरा से हुई है। छात्राओं के आरोप के बाद से ही आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। जिसके बाद से पुलिस आगरा और आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन चला रही थी।
पुलिस के मुताबिक छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी बीती रात करीब 3.30 बजे एक होटल से की गई है। वह पिछले कई दिनों से आगरा में छिपा था। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है और मेडिकल कराया जा रहा है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे की एक छात्रा ने मार्च 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि 60,000 रुपए का चंदा देने के बावजूद उससे अतिरिक्त राशि मांगी गई थी। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित प्रबंधन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष चैतन्यानंद (62) ने संस्थान के अंदर अपने वफादारों का एक नेटवर्क बनाया था और उन्हें ऐसे पदों पर नियुक्त किया था जिनके लिए वे योग्य भी नहीं थे।
चैतन्यानंद ने उससे कहा था कि या तो वह 60,000 रुपए और दे या एक साल तक संस्थान में बिना वेतन के काम करे, या फिर कॉलेज छोड़ दे। निजी प्रबंधन संस्थान के प्रशासन ने बताया कि 30 से ज्यादा छात्राओं के साथ एक वर्चुअल मीटिंग में, कई छात्राओं ने चैतन्यानंद द्वारा यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और धमकियों के बारे में बताया। जिसके बाद 4 अगस्त को चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में आने के लिए मजबूर करता था। वहीं नहीं आने पर फेल करने की धमकी भी देता था। चैतन्यानंद ने कई महिलाओं को भी अपनी टीम में रखा था, जो कॉलेज छात्राओं की चैट डिलीट करवाती थीं। पुलिस को चैट डिलीट कराने के सबूत भी हाथ लगे हैं। चैतन्यानंद छात्राओं को लंदन घुमाने का भी लालच देता था। छात्राओं से कहता था कि तुम लोगों को लंदन ले चलूंगा और तुम लोगों को पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
चैतन्यानंद ने दिल्ली की एक अदालत में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन शुक्रवार को अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने कहा था कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और पुलिस को धोखाधड़ी, धोखाधड़ी, षडयंत्र और धन के दुरुपयोग के रैकेट का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।