
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला
मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बाद बढ़ रहा तनाव
तेहरान ने कुवैत और बहरीन पर दागी मिसाइलें
हमलों की निंदा और बताया आक्रामक कार्रवाई
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में दूर-दूर तक शांति की उम्मीद नहीं दिख रही है। अमेरिका का दावा है कि उसने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। कुवैत और बहरीन की ओर दागी गई मिसाइलों को या तो रास्ते में नष्ट कर दिया गया या वायु रक्षा प्रणालियों ने रोक लिया। कुवैत ने भी कई मिसाइलों और ड्रोन को निष्क्रिय करने की पुष्टि की। वहीं, ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। युद्ध विराम के बाद भी तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी सेना ने घोषणा की है कि उसने ईरान द्वारा क्षेत्रीय पड़ोसियों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। साथ ही, आत्मरक्षा में ईरान के केशम द्वीप समूह पर हमले किए गए। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन ज्यादातर को रोक लिया गया। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय पड़ोसियों की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि सभी अपने लक्षित लक्ष्यों को भेदने में विफल रहीं।
बहरीन पर दागी तीन मिसाइल
कमान ने बताया कि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो लक्ष्य से चूक गईं या रास्ते में ही टूट गईं। बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन की वायु रक्षा बलों ने तुरंत रोक दिया। कोई हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने बताया कि ईरान के केशम द्वीप और गोरुक क्षेत्र में स्थित रडार, ड्रोन कंट्रोल साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर हमले किए गए।
अमेरिका ने कहा-आत्मरक्षा में किए हमले
अमेरिका का कहना है कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए, क्योंकि ईरान ने पहले अमेरिकी ड्रोन को गिराया था और क्षेत्रीय जहाजों के लिए खतरा पैदा किया था। ईरानी मीडिया ने इन हमलों की निंदा की है और इसे आक्रामक कार्रवाई बताया है।
यह भी पढ़िए
अमेरिका: बेनतीजा रही सिचुएशन रूम बैठक... दो घंटे बाद ट्रंप बिना कोई अंतिम फैसला लिए रवाना
ईरान-अमेरिका में छिड़ेगा नया युद्ध? होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने बनाया अपना सबसे बड़ा हथियार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।