दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था।

निशाने पर था दिल्ली का मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा
सैन्य कैंप की रेकी कर पाक में बैठे हैंडलर को वीडियो भेजे थे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था। दिल्ली पुलिस ने इस मॉड्यूल के 9 गुर्गों को भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने बकायदा इस मंदिर की रेकी की थी। उसने मंदिर परिसर की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजे थे।
तबाही मचाने की तैयारी में थे
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी करक के इशारे पर ये मॉड्यूल दिल्ली के एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर में हमला करने की साजिश रच रहा था। आतंकी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर तबाही मचाने की तैयारी में थे।
सैन्य कैंप पर हमले की थी साजिश
जांच में ये भी सामने आया है कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबा भी इनके निशाने पर था। इस ढाबे पर रोजाना हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। आतंकी वहां हैंड ग्रेनेड से हमला करके बड़ी संख्या में लोगों की जान लेना चाहते थे।
पुलिस स्टेशन भी निशाने पर था
हरियाणा के हिसार में स्थित एक सैन्य कैंप भी आतंकियों के रडार पर था। आरोपियों ने सैन्य कैंप की रेकी की और उसका वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजा था। मॉड्यूल के गुर्गों ने खुलासा किया कि यूपी के कुछ पुलिस स्टेशन भी उनके टारगेट में शामिल थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आॅपरेशन के तहत दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से पाकिस्तान करक के शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्यों को दबोचा था।
यह भी पढ़िए....
लखनऊ में आतंकी साजिश नाकाम: चारबाग से 4 संदिग्ध गिरफ्तार, खिलौना कार से ब्लास्ट की थी योजना
भारत में हमले की साजिश नाकाम... लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी गिरफ्तार
पंजाब में दहशत: अब जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी

उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या प्रोफेशनल किलर्स द्वारा की गई, जिन्होंने घटनास्थल की 3-4 दिन पहले से रेकी की थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए जनता का सहयोग और दीर्घकालिक विचार जरूरी है। जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत पहचान से ऊपर उठेगा।
बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।
उत्तरप्रदेश में कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है।
त्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव अचानक पलट गई। नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं डूबने वाले चार बच्चे अब भी लापता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल दी है। नई प्रोफाइल पिक्चर को सैना के जवानों के शौर्य और आतंकवादी हमले में मारे गए पीड़ितों के प्रति सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। 16 अरब डॉलर के व्यापार और चाम पांडुलिपियों के डिजिटल संरक्षण सहित 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह