जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के एक अतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो पाकिस्तानी समेत पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है।
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के एक अतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो पाकिस्तानी समेत पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह आपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में आपरेशन कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक बार सतर्कता ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को दहलाने के रचे जा रहे आतंकी षड्यंत्र को विफल बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दुर्दांत आतंकी अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला के साथ उस्मान उर्फ खुबैब समेत पांच आतंकियों को हिरासत में लिया है।
16 वर्ष से चकमा दे रहा था हुरैरा
हुरैरा 16 वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों को धता बताते हुए न सिर्फ कश्मीर में बल्कि देश के अन्य भागों में भी अपनी गतिविधियां चला रहा था। इस पूरे माड्यूल को पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 19 जगहों पर छापेमारी करनी पड़ी है।
भारी मात्रा में हथियार मिला
पकड़े गए पांचों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है। अब्दुल्ला और उस्मान के पकड़े गए तीन साथी स्थानीय बताए जा रहे हैं जिनमें मोहम्मद नकीब बट, आदिल रशीद बट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा शामिल हैं।
देशभर में हमले की बना रहे थे साजिश
हुरैरा और उस्मान, दोनों कश्मीर समेत देश के विभिन्न भागों में सिलसिलेवार आतंकी हमलों को अंजाम देने का षड्यंत्र रचने के अलावा पाकस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए देश के कुछ खास हिस्सों में जासूसी का नेटवर्क तैयार कर रहे थे। हुरैरा को सुरक्षा एजेंसियों ने पहले मरा हुआ मान लिया था, क्योंकि विगत कुछ वर्षों में उसका कोई फुटप्रिंट नजर नहीं आ रहा था, लेकिन उसका करीबी उस्मान उर्फ खुबैब उर्फ खरगोश घाटी में अपनी गतिविधियां लगातार बढ़ा रहा था।
उस्मान उर्फ खुबैब भी उसके साथ
आतंकी के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी,लेकिन नहीं मिल रहा था। पुलिस ने सोशल मीडिया और विभिन्न संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों की निगरानी शुरू की। खुफिया एजेंसियों से भी मदद ली पता चला कि जिस हुरैरा के बारे में यह सोचा जा रहा है कि वह मारा गया है या फिर पाकिस्तान लौट गया है, वह पंजाब में कहीं है। उस्मान उर्फ खुबैब भी उसके साथ ही है।
एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को पकड़ा
इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल एसओजी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान व दिल्ली में कुछ खास जगहों पर छापेमारी शुरू की और एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। मलेरकोटला पंजाब में 28 मार्च को दबिश दी गई और उसके बाद नूंह हरियाणा ,राजस्थान और दिल्ली में चिहृनित स्थानों पर तलाशी ली गई। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन दावा किया जाता है कि मलेरकोटला से ही अबु हुरैरा और उस्मान को पकड़ा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर हनी ट्रैप-2 मामले में श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली के नेताओं-अफसरों से करोड़ों की वसूली का खुलासा।
विदिशा के कुरवाई में मूंग की फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक स्थानीय किसान और बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जानिए पूरी अपडेट।
भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को अगले माह यानी जून से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से उक्त चार प्रमुख रूट्स पर चलने वाली कुछ फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया।
देश को अगले दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री उत्तर प्रदेश के बांदा और 46.8 डिग्री मध्यप्रदेश के नौगांव में रहा।
इंदौर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया का बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडियो व तस्वीरें वायरल। टी-शर्ट और कैपरी में दिखे विधायक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल।
सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।
सतना जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से नवजात बच्ची के अपहरण प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मैहर जिले की महेदर उचित मूल्य दुकान में पीओएस रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला। जांच में बड़ी मात्रा में खाद्यान्न गायब पाए जाने पर प्रशासन ने विक्रेता पर 9.80 लाख रुपए की वसूली के आदेश जारी किए।