आतंकवाद-रोधी अभियान में, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो आईएसआईएस आतंकवादियों को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे।

कड़े गए आईएसआईएस के दोनों आतंकियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पटियाला हाउस स्थित जिला अदालत ने आईएसआईएस के आतंकी अदनान खान और अन्य को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक बड़े आतंकवाद-रोधी अभियान में, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो आईएसआईएस आतंकवादियों को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सीपी) स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, दोनों आतंकी एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जिसके सीरिया-तुर्की सीमा से संचालित होने का संदेह है। दोनों ने दक्षिण दिल्ली के एक प्रमुख माल सहित कई भीड़भाड़ वाले स्थानों की टोह ली थी और हमले की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद अदनान खान उर्फ अबू मुहरिब (19) निवासी दिल्ली और अदनान खान उर्फ अबू मोहम्मद (20) निवासी भोपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अदनान पहले भी यूपी एटीएस द्वारा यूएपीए के तहत 2024 में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने दोबारा आतंकी गतिविधियां शुरू कर दीं। वह अपने विदेशी हैंडलर, सीरिया स्थित अबू इब्राहिम अल-कुरैशी के संपर्क में था। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने आईएसआईएस खलीफा अबू हफ्स अल-हाशिमी अल-कुरैशी के प्रति निष्ठा की शपथ का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने हैंडलर को भेजा था। यह वीडियो पेन ड्राइव से बरामद हुआ।
दोनों आतंकियों के कई इंस्टाग्राम अकाउंट थे, जिनसे वे उग्रवादी सामग्री साझा कर विदेशी हैंडलरों से संपर्क में रहते थे। अदनान ने इंस्टाग्राम पर खिलजी नाम से एक फेक आईडी भी बना रखी थी। पुलिस कई महीनों से इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और दिल्ली और भोपाल (करोंद) में समानांतर जांच चल रही थी। स्पेशल सेल की यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुनील और इंस्पेक्टर धीरज की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में की। पुलिस अब दोनों के अन्य साथियों और विदेशी नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही है।
सितंबर में भी स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें कई राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच थी और उन्हें दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से पकड़ा गया था। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी अशर दानिश, मुंबई के आफताब कुरैशी, महाराष्ट्र के मुंब्रा निवासी सूफियान अबुबकर खान, तेलंगाना के निजामाबाद निवासी मोहम्मद हुजैफ यमन और मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी कामरान कुरैशी के रूप में हुई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।