×

भोपाल में होगा देश का पहला मछली पालन और प्रोसेसिंग क्लस्टर 

पीएम मोदी के निर्देशानुसार देश में मत्स्य उत्पादन में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इंदौर की इस राष्ट्रीय बैठक में भारत के अलग-अलग राज्यों में हो रहे प्रयोगों पर तकनीकी-सत्र भी आयोजित होंगे।

By: Star News

Jun 12, 202512:20 PM

view4

view0

भोपाल में होगा देश का पहला मछली पालन और प्रोसेसिंग क्लस्टर 

केंद्र की पहल पर राष्ट्रीय इनलैंड फिशरीज एवं एक्वाकल्चर मीट 

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह इंदौर से करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
 
भोपाल। मोहन सरकार की पहल पर मध्यप्रदेश के मछली पालकों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। जी, हां...देश का पहला मछली पालन और प्रोसेसिंग क्लस्टर भोपाल में बनने जा रहा है। केंद्रीय मछुआ पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव सहित 20 राज्यों के मछुआ कल्याण व मछली पालन मंत्री इसमें शामिल होंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत भोपाल के हलाली में बनने वाले देश और राज्य के पहले रिजर्वायर फिशरीज प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर का उद्घाटन 13 जून को इंदौर से किया जाएगा। इस अवसर पर देश के इनलैंड राज्यों के मत्स्य पालन मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक भी इंदौर में आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह सहित 20 राज्यों के मंत्री और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य समुद्र से रहित राज्यों में मत्स्य उत्पादन और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है। इनलैंड स्टेट में फिशरीज से जुड़ी इस तरह की बैठक देश में पहली बार इंदौर में हो रही है। बैठक का उद्देश्य उन इनलैंड राज्यों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाना है, जिनकी सीमाएं समुद्र से नहीं जुड़ती हैं। इस बैठक में सिर्फ उन राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जो समुद्र से मत्स्य उत्पादन गतिविधियां नहीं करते हैं। 

प्रयोगों पर भी होंगे तकनीकी सत्र 

पीएम मोदी के निर्देशानुसार देश में मत्स्य उत्पादन में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इंदौर की इस राष्ट्रीय बैठक में भारत के अलग-अलग राज्यों में हो रहे प्रयोगों पर तकनीकी-सत्र भी आयोजित होंगे। इनमें राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं की तरफ से मत्स्य उत्पादन की दिशा में विश्व में अपनाई जा रही नई तकनीकों पर प्रेजेंटेशन दिए जाएंगे। सत्रों में जलाशय पट्टा नीति, नदी और तालाबों में आधुनिक तरीके से मत्स्य पालन और ठंडे पानी में मछली पालन की संभावनाओं जैसे विषय भी शामिल होंगे। 

मछुआरों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड 

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जिनमें मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा उत्पादक संगठन, मत्स्य पालन स्टार्ट-अप्स एवं परंपरागत मछुआरे भी शामिल हैं। मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड और जलीय कृषि बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य मछुआरों को बीमा और डिजिटल एक्सेस देना है।

20 राज्यों के मंत्री होंगे शामिल

इंदौर में होने वाली इनलैंड फिशरीज एंड एक्वाकल्चर मीट में देश के 20 राज्यों के मत्स्य पालन मंत्री भाग लेंगे। राष्ट्रीय बैठक में मध्य प्रदेश के मछुआ पालन मंत्री नारायण सिंह पवार, उत्तर प्रदेश के मछुआ पालन मंत्री संजय कुमार निषाद, बिहार की मछुआ पालन और पशुपालन मंत्री रेणु देवी, हरियाणा के पशुपालन, डेरी और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा, राजस्थान के पशुपालन और मछुआ पालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम के अलावा अन्य राज्यों के मंत्री भी भाग ले रहे हैं। केंद्रीय मत्स्य पालन सचिव डॉ. अभिलाक्ष लिखी और संयुक्त सचिव सागर मेहरा भी उपस्थित रहेंगे। 

हलाली डेम में बनेगा

मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि राष्ट्रीय इनलैंड फिशरीज एवं एक्वाकल्चर की पहली बैठक प्रदेश के इंदौर में हो रही है। पीएम मत्स्य संपदा योजना में भोपाल के पास हलाली में बनने वाला मध्य प्रदेश का पहला रिजर्वायर फिशरीज प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर का उद्घाटन 13 जून को इंदौर से होगा। केंद्रीय मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। 
डॉ. मोहन यादव, सीएम, एमपी

COMMENTS (0)

RELATED POST

जैसीनगर का नाम जय शिवनगर करने की घोषणा का विरोध

2

0

दांगी क्षत्रिय समाज ने जताई आपत्ति; ज्ञापन देकर बोले- नाम परिवर्तन का प्रस्ताव निरस्त करें

Loading...

Sep 29, 2025just now

स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण में तकनीकी अड़चनें

4

प्लेटफार्म एक तक ही बनेगा नया एफओबी

Loading...

Sep 29, 2025just now

सफेद शेर की नगरी रीवा में नवरात्रि गरबा-डांडिया महोत्सव: मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी ने दी खास प्रशंसा, हजारों दर्शकों संग झूमे कलाकार

7

रीवा के कृष्णा-राजकपूर आॅडिटोरियम में 26 वर्षों से आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने इस बार भी धूम मचा दी। स्टार समाचार ग्रुप और हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी मुख्य अतिथि रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

Loading...

Sep 29, 2025just now

‘गूंज’ द नवरात्रि फेस्ट 2025: श्रद्धा, गरबा और संस्कृति के रंगों से सजी सतना की रातें, आस्था और उत्साह की गूंज में डूबा पूरा शहर

6

सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।

Loading...

Sep 29, 2025just now

मध्यप्रदेश... हर चौथे बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही सरकार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े बड़े समारोह में सौगातों की झड़ी लगा दी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  खिरकिया में 8.45 लाख विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क की राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

Loading...

Sep 29, 20252 hours ago